Share Market Rally: शुरुआती बढ़त गंवाते हुए घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 फ्लैट बंद हुए। डॉलर इंडेक्स में नरमी से मार्केट को जो सपोर्ट मिला था, अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की बढ़ती आंच में पिघल गया। ब्रोडर लेवल पर भी मार्केट ने बढ़त गंवा दी। निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 रेड जोन में बंद हुए। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज सेंसेक्स (Sensex) 1.44 प्वाइंट्स की हल्की फिसलन के साथ 77,186.87 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 5.75 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली गिरावट के साथ 24,072.75 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 394.26 प्वाइंट्स उछलकर 77,579.69 और निफ्टी 108.00 प्वाइंट्स चढ़कर 24,186.50 तक पहुंचा था। ऊपरी लेवल से टूटकर सेंसेक्स 77,086.42 और निफ्टी 24,050.00 तक आ गया था।
