Stock Market Rally: Sensex में 550 अंकों का उछाल, इस सेक्टर के दम पर 5 सेकंड में ही बरसे ₹3 लाख करोड़

Stock Market Rally: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज घरेलू स्टॉक मार्केट में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) की मजबूत शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में ही निवेशकों की दौलत ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई। जानिए मार्केट को आज सबसे अधिक सपोर्ट किन सेक्टर्स से मिला और ओवरऑल मार्केट की स्थिति क्या है

अपडेटेड Jun 01, 2026 पर 9:30 AM
Story continues below Advertisement
एक कारोबारी दिन पहले 29 मई को निफ्टी की मंथली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स (Sensex) 74775.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 23547.75 पर बंद हुआ था। ये करीब डेढ़ फीसदी कमजोर हुए थे लेकिन आज इनकी बढ़त के साथ शुरुआत हुई है।

Stock Market Rally: अधिकतर एशियाई बाजारों से मजबूत रुझान, डॉलर इंडेक्स में स्थिरता और भारत-अमेरिका के बीच कारोबारी बातचीत की रिपोर्ट्स ने मार्केट में ऐसी रौनक बिखेरी कि सेंसेक्स और निफ्टी उछल पडे़। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 590 प्वाइंट्स उछल पड़ा तो निफ्टी भी 23700 के पार पहुंच गया। हालांकि ब्रोडर लेवल पर मिडकैप स्टॉक्स में थोड़ा दबाव है लेकिन निफ्टी मिडकैप 100 में गिरावट मामूली ही है तो दूसरी तरफ स्मॉलकैप स्टॉक्स में खरीदारी का रुझान है और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में करीब आधे फीसदी की बढ़त है। सेक्टरवाइज बात करें तो ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर मार्केट को नीचे खींच रहे हैं जिनके निफ्टी इंडेक्स करीब आधे फीसदी टूट गए। हालांकि दूसरी तरफ आईटी सेक्टर मार्केट को काफी ऊपर ले आ गया जिसका निफ्टी इंडेक्स 2% से अधिक मजबूत हुआ है।

ओवरऑल इस रौनक में BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत मार्केट खुलते ही ₹3 लाख करोड़ से अधिक बढ़ गई है। अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो फिलहाल 09:20 AM पर सेंसेक्स (Sensex) 323.28 प्वाइंट्स यानी 0.43% की बढ़त के साथ 75,099.02 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 90.25 प्वाइंट्स यानी 0.38% के उछाल के साथ 23,638.00 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 592.19 प्वाइंट्स उछलकर 75,367.93 और निफ्टी 185.95 प्वाइंट्स बढ़कर 23,733.70 तक पहुंच गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹3.11 लाख करोड़ का उछाल


एक कारोबारी दिन पहले यानी 29 मई 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,64,46,938.533 करोड़ था। आज यानी 01 जून 2026 को मार्केट खुलते ही यह ₹4,67,58,124.25 करोड़ पर पहुंच गया। इसका मतलब हुआ कि निवेशकों की पूंजी में ₹3,11,185.717 करोड़ का इजाफा हुआ है।

Sensex का 18 शेयर ग्रीन

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 18 स्टॉक्स ग्रीन जोन में हैं और सबसे अधिक तेजी फिलहाल इंडिगो, एशियन पेंट्स और इंफोसिस में है। वहीं दूसरी तरफ सबसे अधिक गिरावट एचयूएल, एनटीपीसी और बीईएल में है। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex 19

85 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 3193 शेयरों की ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1970 शेयर मजबूत दिख रहे हैं तो 1042 में गिरावट का रुझान है और 181 में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। इसके अलावा 85 शेयर एक साल के हाई और 20 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 122 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 78 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse 19

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।