Get App

3 वजहों से टिक नहीं पाई Nifty की रिकवरी, डे-हाई से 576 प्वाइंट्स टूटा Sensex

Stock Market Rally: शुरुआती गिरावट से उबरते हुए आज 1 सितंबर को निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी ने शानदार रिकवरी की लेकिन ये फिर फिसल गए और लगातार दूसरे दिन लाल बंद हुए। एक तरफ कुछ सेक्टर्स ने मार्केट को ऊपर ले जाने की कोशिश की तो कुछ ने इसे नीचे खींच लिया। जानिए मार्केट में गिरावट की तीन मुख्य वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 3:57 PM
3 वजहों से टिक नहीं पाई Nifty की रिकवरी, डे-हाई से 576 प्वाइंट्स टूटा Sensex
एक कारोबारी दिन पहले 31 अगस्त को सेंसेक्स (Sensex) 307.24 प्वाइंट्स यानी 0.40% की फिसलन के साथ 76,957.27 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 95.25 प्वाइंट्स यानी 0.39% की कमजोरी के साथ 24,080.40 पर बंद हुआ था। आज इनमें तेज उठा-पटक दिखी।

Stock Market Fall:  उम्मीद से बेहतर जीडीपी ग्रोथ और निचले स्तर पर वैल्यू बाइंग से मार्केट में तेज रिकवरी आई लेकिन फिर कच्चे तेल के उबाल और बैंकिंग शेयरों की बिकवाली का दबाव अधिक भारी पड़ गया। इस दबाव में डे-हाई से सेंसेक्स 576 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 24000 के नीचे आ गया। ब्रोडर लेवल पर मिडकैप स्पेस में अधिक दबाव दिखा। निफ्टी स्मॉलकैप 100 आज 0.25% कमजोर हुआ तो निफ्टी मिडकैप 100 भी 1.39% की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो महीने के पहले कारोबारी दिन आज 1 सितंबर निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को सेंसेक्स (Sensex) 12.99 प्वाइंट्स यानी 0.02% की मामूली फिसलन के साथ 76,944.28 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 24.60 प्वाइंट्स यानी 0.10% की कमजोरी के साथ 24,055.80 पर बंद हुआ है।

इंट्रा-डे में आज सेंसेक्स और निफ्टी में काफी उठा-पटक दिखी। पहले तो सेंसेक्स 193.01 प्वाइंट्स गिरकर 76,764.26 तक आया था, जिससे फिर यह 467.61 प्वाइंट्स रिकवर होकर 77,231.87 के हाई तक पहुंचा लेकिन फिर इस हाई से यह 575.75 प्वाइंट्स टूटकर 76,656.12 तक आ गया। वहीं निफ्टी भी 70.90 प्वाइंट्स टूटकर 24,009.50 तक आया था, जिससे यह फिर 133.65 प्वाइंट्स ऊपर चढ़कर 24,143.15 तक पहुंचा था लेकिन फिर इस हाई लेवल से यह 190.60 प्वाइंट्स टूटकर 23,952.55 तक आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें