Stock Market Recovers: Sensex में 998 प्वाइंट्स की रिकवरी, 4 वजहों से Nifty फिर 23500 के पार

Share Market Recovers: शुरुआती भारी गिरावट से उबरते हुए इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) ने जोरदार रिकवरी की। एक सेक्टर से इसे तगड़ा सपोर्ट मिला। जानिए मार्केट के इस बदले रुख की चार मुख्य वजह और सेक्टरवाइज क्या रुझान रहा

अपडेटेड Jun 02, 2026 पर 4:11 PM
एक कारोबारी दिन पहले 1 जून को सेंसेक्स (Sensex) 508.40 प्वाइंट्स यानी 0.68% की गिरावट के साथ 74,267.34 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 165.15 प्वाइंट्स यानी 0.70% की फिसलन के साथ 23,382.60 पर बंद हुआ था।

Stock Market Recovers: निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन आज मार्केट ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए जोरदार वापसी की। शुरुआती कारोबार में तो घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी से अधिक टूट गए थे लेकिन फिर इनमें जोरदार रिकवरी आई। इंट्रा-डे के निचले स्तर से सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी 50 भी 23250 के नीचे फिसलने के बाद रिकवर होकर 23,550 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो स्मॉलकैप और मिडकैप स्पेस में भी रिकवरी की कोशिश की और आखिरकार ये ग्रीन हो गए।

सेंसेक्स-निफ्टी की बात करें तो आज सेंसेक्स (Sensex) 382.50 प्वाइंट्स यानी 0.52% की बढ़त के साथ 74,649.84 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 100.95 प्वाइंट्स यानी 0.43% के उछाल के साथ 23,483.55 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में आज शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 452.22 प्वाइंट्स टूटकर 73,815.12 तक आ गया था जिससे 1047.07 प्वाइंट्स रिकवर होकर यह 74,862.19 तक पहुंच गया तो निफ्टी भी 153.45 प्वाइंट्स टूटकर 23,229.15 तक आने के बाद रिकवरी की और 327.80 प्वाइंट्स चढ़कर 23,556.90 तक पहुंच गया।

Stock Market Recovers: ये है वजह

कच्चे तेल में गिरावट


अमेरिका और ईरान के बीच सौदे की उम्मीद पर कच्चा तेल नरम पड़ा जिससे इक्विटी मार्केट को सपोर्ट मिला।

वैल्यू बाइंग

शुरुआती गिरावट का फायदा उठाते हुए निवेशकों ने निचले स्तर पर खरीदारी की तो मार्केट को उबरने में काफी फायदा मिला। सेंसेक्स की बात करें तो शुरुआती कारोबार में सिर्फ चार स्टॉक्स- टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक ही ग्रीन थे और जोमैटो की पैरेंट कंपनी एटर्नल तो टॉप-3 लूजर में से टॉप-5 गेनर में आ गई। दिन के आखिरी में आज सेंसेक्स के 20 स्टॉक्स ग्रीन जोन में बंद हुए।

India VIX में गिरावट

मार्केट की घबराहट को मापने वाला इंडिया वीआईएक्स फिसला तो निवेशकों की घबराहट कम हुई। यह तेजी से फिसलकर 16 के नीचे आ गया और फिलहाल इंडिया विक्स 7.17% की गिरावट के साथ 15.36 पर है। इसमें गिरावट वोलैटिलिटी कम होने का संकेत देता है तो तेजी इसके बढ़ने का संकेत।

आईटी सेक्टर में रौनक

मार्केट को उबारने में सबसे अहम रोल आईटी सेक्टर का रहा। शुरुआती कारोबार में आज जब हाहाकार मचा हुआ था तो भी निफ्टी आईटी 2% से अधिक मजबूत था और अब इसकी बढ़त 4% से अधिक हो चुकी है। एफएमसीजी और ऑटो सेक्टर भी शुरुआती गिरावट से उबरे और इनके निफ्टी इंडेक्स आधे-आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। पीएसयू बैंक और रियल्टी के निफ्टी भी आधे फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए लेकिन निफ्टी प्राइवेट बैंक रिकवर नहीं हो पाया।

स्टॉक मार्केट में आज की लाइव हलचल के लिए यहां जुड़ें

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।