Stock Market Recovery: वैल्यू बाइंग के दम पर मार्केट ने शुरुआती गिरावट से उबरते हुए वापसी की और सेंसेक्स-निफ्टी ग्रीन हो गया। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स 552 प्वाइंट्स ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी भी उछलकर 22,800 के पार पहुंच गया। ब्रोडर लेवल पर रौनक और बढ़ी है। शुरुआती बढ़त को आगे बढ़ाते हुए निफ्टी मिडकैप 100 करीब 1% चढ़ गया तो निफ्टी स्मॉलकैप 100 ढाई फीसदी से अधिक मजबूत हुआ।
अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 12:44 PM पर सेंसेक्स (Sensex) 130.99 प्वाइंट्स यानी 0.18% चढ़कर 73,737.74 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 66.50 प्वाइंट्स यानी 0.29% उछलकर 22,819.70 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 395.99 प्वाइंट्स टूटकर 73,210.76 तक आया था, जिससे यह 552.22 प्वाइंट्स रिकवर होकर 73,762.98 पर पहुंचा तो निफ्टी भी पहले 100.00 प्वाइंट्स गिरकर 22,653.20 तक आया था, जिससे यह 176.55 प्वाइंट्स चढ़कर 22,829.75 तक पहुंच गया था।
Stock Market Recovery: ये है वजह
पिछले कारोबारी हफ्ते की तेज गिरावट के बाद आज लगातार दूसरे दिन मार्केट में निचले स्तर पर खरीदारी का रुझान यानी वैल्यू बाइंग दिखा। इससे मार्केट को सपोर्ट मिला।
ऑटो स्टॉक्स की जोरदार खरीदारी
सितंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे से पहले बजाज ऑटो जैसे मारुति सुजुकी इंडिया जैसे ऑटो स्टॉक्स के शेयरों की खरीदारी से मार्केट को सपोर्ट मिला है। इसका निफ्टी इंडेक्स 15 से अधिक मजबूत हुआ है।
मार्केट की घबराहट को मापने वाले वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया विक्स में नरमी से मार्केट को सपोर्ट मिला है। फिलहाल यह 2.63% की गिरावट के साथ 16.71 पर है। इसके अधिक होने का मतलब शॉर्ट टर्म में वोलैटिलिटी बढ़ने की आशंका और कम होने का मतलब शॉर्ट टर्म में उठा-पटक कम होने की संभावना है।
एनालिस्ट्स के मुताबिक जब तक निफ्टी 22,650 के ऊपर है, निफ्टी में रैली की संभावना बनी हुई है।
बजाज ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) पबित्रो बनर्जी का कहना है कि 20-दिनों के ईएमए 22,820 के ऊपर निफ्टी ने मजबूती दिखाई तो यह 23,100-23,200 के अहम रेजिस्टेंस एरिया की तरफ बढ़ सकता है। यह लेवल पिछले दो कारोबारी दिनों के हाई और 50-दिनों के ईएमए का मिलने वाला प्वाइंट है। हालाकि अगर निफ्टी 22,820 के ऊपर नहीं जा पाता है तो पिछले दो कारोबारी दिनों से 22,370-22,820 के दायरे में चल रहा कंसोलिडेशन आगे भी जारी रहेगा।
कोटक नियो के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान निफ्टी/सेंसेक्स के लिए पहला अहम सपोर्ट 22,600/73,000 और फिर 22,500/72,800 है। श्रीकांत के मुताबिक जब तक ये सपोर्ट लेवल बने हुए हैं, 22,800/73,800 की तरफ पुलबैक रैली दिख सकती है। इस रेजिस्टेंस के ऊपर सफलतापूर्वक ब्रेकआउट से 23,000/74,500 का रास्ता खुल सकता है।
जियोजीत इंवेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि जब तक निफ्टी 22,630 के ऊपर बना हुआ है, इसके 23,000 या 23,500 की तरफ जाने का रास्ता खुला हुआ है। हालांकि 22,800-22,900 के बीच तेज उठा-पटक दिख सकती है। वहीं दूसरी तरफ अगर निफ्टी ने नीचे की तरफ 22,630 का लेवल तोड़ा तो यह 22,250-22,000 तक टूट सकता है, लेकिन ऐसा होने के चांस कम ही हैं।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।