शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, सेंसेक्स 600 अंक उछला, निवेशकों ने एक दिन में ₹3.72 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 3 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 598 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,450 के पार पहुंच गया। इसके चलते निवेशक आज करीब 3.72 लाख करोड़ रुपये के मुनाफे में रहे। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, सर्विसेज, यूटिलिटी, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में रही

अपडेटेड Dec 03, 2024 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 453.41 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 3 दिसंबर को लगातार तीसरे दिन शानदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 598 अंक उछल गया। वहीं निफ्टी बढ़कर 24,450 के पार पहुंच गया। इसके चलते निवेशक आज करीब 3.72 लाख करोड़ रुपये के मुनाफे में रहे। आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी बैंकिंग, सर्विसेज, यूटिलिटी, पावर और ऑयल एंड गैस शेयरों में रही। FMCG को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में रहे। ब्रॉडर मार्केट में हरियाली छाई रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.92 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.03 फीसदी बढ़कर बंद हुआ। एनालिस्ट्स का मानना ​​है कि बाजार को इस सप्ताह के अंत में होने वाली RBI की बैठक में मॉनिटरी पॉलिसी पर अधिक स्पष्टता आने की उम्मीद है, जिसके चलते यह तेजी देखी जा रही है।

निवेशकों ने ₹3.72 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 3 दिसंबर को बढ़कर 453.41 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 2 दिसंबर को 449.69 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.72 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.72 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी


बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में 5.92 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद एनटीपीसी (NTPC), एक्सिस बैंक (Axis Bank), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयर 1.82 फीसदी से लेकर 2.60 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 5 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का शेयर 1.37 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं आईटीसी (ITC), सन फार्मा (Sun Pharma), एशियन पेंट्स (Asian Paints) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में 0.26 फीसदी से 1% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex108f

2,738 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,067 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,738 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 1,227 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 102 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 251 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 13 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex108

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Wipro Share: विप्रो के शेयरों में क्यों आई 50% की गिरावट? भाव हुआ आधा, Ex-Bonus पर ट्रेड कर रहा शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।