₹93 हजार करोड़ स्वाहा, ट्रंप की धमकी पर मचा हाहाकार, Sensex और Nifty रेड जोन में बंद

Sensex-Nifty Closes Red: ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया तो हाहाकार मच गया। इस हाहाकार भरे मार्केट में घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स आज 995 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी फिसलकर 25600 के एकदम करीब आ गया था। चेक करें आज दिन भर मार्केट में कैसा हाल रहा?

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 4:11 PM
Story continues below Advertisement
सेंसेक्स (Sensex) आज 250.48 प्वाइंट्स यानी 0.30% की फिसलन के साथ 83,627.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 57.95 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 25,732.30 पर बंद हुआ है।

Sensex-Nifty Closes Red: अच्छी बढ़त के साथ खुलने के बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 टूटकर डीप रेड हो गए। इंट्रा-डे हाई से सेंसेंक्स 995 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 25600 के करीब तक आ गया था। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी थी और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के चलते स्टॉक मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी एक कारोबारी दिन पहले यानी बुधवार 14 जनवरी को खिसक गया और इन दो वजहों से आज मार्केट में काफी तेज उथल-पुथल रही। निचले स्तर पर खरीदारी लौटी तो मार्केट ने काफी रिकवरी की। इस उठा-पटक के बीच आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹93.4 हजार करोड़ घट गई यानी निवेशकों की  दौलत ₹93.4 हजार करोड़ डूब गई है।

अब इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सों की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) आज 250.48 प्वाइंट्स यानी 0.30% की फिसलन के साथ 83,627.69 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 57.95 प्वाइंट्स यानी 0.22% की गिरावट के साथ 25,732.30 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स आज के इंट्रा-डे हाई 84,258.03 से 995.24 प्वाइंट्स फिसलकर 83,262.79 तक आ गया था तो निफ्टी 25,899.80 के इंट्रा-डे हाई से टूटकर 25,600 के एकदम करीब 25,603.30 तक आ गया था।

निवेशकों की दौलत में ₹93.4 हजार करोड़ की गिरावट


एक कारोबारी दिन पहले यानी 12 जनवरी 2026 को बीएसई पर लिस्टेड सभी शेयरों का कुल मार्केट कैप ₹4,68,73,439.63 करोड़ था। आज यानी 13 जनवरी 2026 को इक्विटी मार्केट का कारोबार बंद होने पर यह ₹4,67,79,972.28 करोड़ पर आ गया। इसका मतलब हुआ कि मार्केट में आज की हाहाकार ने निवेशकों की पूंजी ₹93,467.35 करोड़ घटा दी है।

Sensex के 10 ही शेयर ग्रीन जोन में

सेंसेक्स पर 30 शेयर लिस्टेड हैं जिसमें 10 ही आज ग्रीन जोन में बंद हुए हैं। सबसे अधिक तेजी एटर्नल, आईसीआईसीआई बैंक और टेक महिंद्रा में रही। वहीं दूसरी तरफ ट्रेंट और एलएंडटी आज सबसे अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ। नीचे सेंसेक्स पर लिस्टेड सभी शेयरों के लेटेस्ट भाव और आज उतार-चढ़ाव की डिटेल्स देख सकते हैं-

sensex

15 शेयर एक साल के हाई पर

बीएसई पर आज 4327 शेयरों की ट्रेडिंग हुई। इसमें 2038 शेयर मजबूत हुए तो 2099 में गिरावट रही जबकि 190 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसके अलावा 69 शेयर एक साल के हाई और 232 शेयर एक साल के निचले स्तर पर आ गए। वहीं 9 शेयर अपर सर्किट पर पहुंच गए तो 8 शेयर लोअर सर्किट पर आ गए।

bse

इन 9 वजहों से स्टॉक मार्केट में मचा हाहाकार

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।