Sensex-Nifty Closes Red: अच्छी बढ़त के साथ खुलने के बाद घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स और निफ्टी 50 टूटकर डीप रेड हो गए। इंट्रा-डे हाई से सेंसेंक्स 995 प्वाइंट्स टूट गया तो निफ्टी भी फिसलकर 25600 के करीब तक आ गया था। चूंकि आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी थी और 15 जनवरी को मकर संक्रांति के चलते स्टॉक मार्केट बंद होने पर सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी एक कारोबारी दिन पहले यानी बुधवार 14 जनवरी को खिसक गया और इन दो वजहों से आज मार्केट में काफी तेज उथल-पुथल रही। निचले स्तर पर खरीदारी लौटी तो मार्केट ने काफी रिकवरी की। इस उठा-पटक के बीच आज BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप ₹93.4 हजार करोड़ घट गई यानी निवेशकों की दौलत ₹93.4 हजार करोड़ डूब गई है।
