Sensex-Nifty Crashes: लगातार चार कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद मार्केट संभला तो आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन यह मजबूत हुआ है। वैश्विक मार्केट से मजबूत संकेतों के बीच तीन दिनों में यह करीब एक फीसदी मजबूत हुआ है। मार्केट को मेटल और फाइनेंस शेयरों से अच्छा सपोर्ट मिला। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ गया यानी निवेशकों की दौलत 4.09 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। दिन के आखिरी में सेंसेक्स 318.74 प्वाइंट्स यानी 0.42% फीसदी के उछाल के साथ 77,042.82 और निफ्टी 247.15 प्वाइंट्स यानी 0.42% फीसदी की तेजी के साथ 23,311.80 पर बंद हुआ है।
