Stock market : ट्रंप की दोस्ती के पैगाम को बाजार ने किया सलाम, आज के ट्रेड में इन अहम स्तरों पर रहे नजर

Market trend : H1B वीजा नियमों में राहत और US ट्रेड डील की उम्मीद से IT में रफ्तार देखने को मिल रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2 फीसदी मजबूत हुआ है। इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही भारत फोर्ज, संवर्धन मदरसन और सोना BLW भी मजबूत नजर आ रहे हैं

अपडेटेड Oct 23, 2025 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : सोने की कीमतों में गिरावट से गोल्ड फाइनेंसिंग शेयर भी फिसले हैं। मुथुट और मणप्पुरम फाइनेंस 2-4 फीसदी गिरकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं

Market news : ट्रंप की PM मोदी को दिवाली की बधाई से आज 23 अक्तूबर को बाजार में बुल्स का जोश हाई नजर आ रहा है। निफ्टी 30 सितंबर 2024 के बाद पहली बार 26,000 के पार निकल गया है। साथ ही बैंक निफ्टी लाइफ हाई पर कायम है। वहीं, मिडकैप में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। उधर वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX करीब 6 फीसदी उछला है।

H1B वीजा नियमों में राहत और US ट्रेड डील की उम्मीद से IT में रफ्तार देखने को मिल रही है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 2 फीसदी मजबूत हुआ है। इंफोसिस निफ्टी के टॉप गेनर्स में शुमार है। साथ ही भारत फोर्ज, संवर्धन मदरसन और सोना BLW भी मजबूत नजर आ रहे हैं। APEX FROZEN, AVANTI FEED भी सरपट भागे हैं। एक्सिस बैंक और श्रीराम फाइनेंस में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।

IT के बाद FMCG शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिल रही है। FMCG इंडेक्स एक फीसदी मजबूत हुआ है। साथ ही मेटल, बैंकिंग और NBFCs में भी रौनक है। एक्सिस बैंक और श्रीराम फाइनेंस 2-2 फीसदी चले हैं। लेकिन चुनिंदा रियल्टी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में नरमी देखने को मिल रही है।


सोने की कीमतों में गिरावट से गोल्ड फाइनेंसिंग शेयर भी फिसले हैं। मुथुट और मणप्पुरम फाइनेंस 2-4 फीसदी गिरकर वायदा के टॉप लूजर्स में शामिल हैं। इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव रिकॉर्ड हाई से करीब 6 फीसदी लुढ़क गया है।

23 अक्टूबर के ट्रेड में इन अहम स्तरों पर रहे नजर

ग्लोबल अनिश्चितता के बावजूद निफ्टी अपने अहम सपोर्ट स्तरों से ऊपर मजबूती से कारोबार कर रहा है तथा इसमें तेजी का रुझान बना हुआ है। तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी 25,800 से ऊपर बना हुआ है। इसके चलते शॉर्ट टर्म तेजी का रुझान बरकरार है। एनरिच मनी के सीईओ पोनमुडी आर का कहना है कि निफ्टी के लिए 26,000-26,300 पर तत्काल रेजिस्टेंस दिख रहा है, जबकि 25,750 के आसपास इसके लिए तत्काल सपोर्ट नजर आ रहा है।

उन्होंने कहा कि इस सपोर्ट के टूटने पर गिरावट 25,600-25,500 तक बढ़ सकती है। जबकि 26,000 से ऊपर जाने पर निफ्टी अपने ऑल टाइम हाई की ओर बढ़ता नजर आ सकता है।

डेरिवेटिव्स के आंकड़ों पर नजर डालें तो 28 अक्टूबर की एक्सपायरी के लिए ओपन इंटरेस्ट (OI) डेटा एक न्यूट्रल -से-बुलिश सेटअप की और संकेत कर रहा है। जिसमें 25,600-25,700 पर मजबूत पुट बेस और 26,000-26,200 के आसपास भारी कॉल राइटिंग है। ये ट्रेडरों के लिए एक बड़ा वार जोन साबित हो सकता है।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ मार्केट एनालिस्ट आनंद जेम्स ने कहा कि निफ्टी इस तेजी में लगातार कई दिन से ऊपरी बोलिंगर बैंड के करीब कारोबार कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि इस स्थिति में, पिछले दो कारोबारी सत्रों में बनी बियरिश कैंडलस्टिक्स को किसी भी तेज  रिवर्सल से पहले नज़रअंदाज़ किया जा सकता है। निफ्टी के लिए पहला टारगेट 26,186 पर दिखाई दे रहा है और अगला बड़ा टारेगट 26,800 पर नजर आ रहा है। नीचे की ओर की और पहला सपोर्ट 25,780 पर है। हालांकि आज पूरी तरह से रिवर्सल की संभावना नहीं है।

 

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।