Share Market start green: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने आज घरेलू मार्केट में शानदार रौनक बिखेरी। वैसे मार्केट ने एक कारोबारी दिन पहले ही संभलने का संकेत दे दिया था, जब सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक टूटने के बाद इंट्रा-डे के निचले स्तर से इसने 1100 प्वाइंट्स से अधिक रिकवरी की थी। आज की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) 400 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी (Nifty 50) भी उछलकर 23750 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी का अच्छा रुझान और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी है।
सेक्टरवाइज मेटल और प्राइवेट बैंक को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन है लेकिन निफ्टी मेटल और निफ्टी प्राइवेट बैंक में कमजोरी हल्की ही है। अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:45 AM पर सेंसेक्स 365.22 प्वाइंट्स यानी 0.48% की बढ़त के साथ 75,680.26 और निफ्टी 100.50 प्वाइंट्स यानी 0.42% के उछाल के साथ 23,750.45 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 426.8 प्वाइंट्स उछलकर 75,741.84 और निफ्टी 119 प्वाइंट्स चढ़कर 23,768.95 तक पहुंच गया था। सेंसेक्स पर इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक टॉप गेनर हैं तो अल्ट्राटेक सीमेंट, जोमैटो की एटर्नल और कोटक बैंक टॉप लूजर हैं।
Why Market Green: इन वजहों से मार्केट में रौनक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले की योजना रोकने की बात पर उम्मीद जगी है कि इससे पश्चिमी एशिया में तनाव कम हो सकता है।
पश्चिमी एशिया में तनाव कम होने की उम्मीदों पर कच्चा तेल नरम पड़ा। ब्रेंट क्रूड 2% से अधिक टूटकर प्रति बैरल $109.41 पर आ गया।
मार्केट में घबराहट को मापने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में तेज गिरावट ने सेंटिमेंट बेहतर किया है। फिलहाल इंडिया विक्स 4.95% की गिरावट के साथ 18.66 पर हैं।
₹96.40 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर फिसलने के बाद रुपया संभला और आज रुपया खुलने के बाद 5 पैसे से ज्यादा मजबूत हुआ।
आईटी सेक्टर से तगड़ा सपोर्ट
मार्केट को आज आईटी सेक्टर से मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। 10 दिग्गज कंपनियों का निफ्टी इंडेक्स निफ्टी आईटी आज शुरुआती कारोबार में ही करीब 4% उछल पड़ा। इसके 10 में से 10 स्टॉक्स ग्रीन हैं।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।