Get App

Share Market start green: Sensex में 400 अंकों की तेजी, Nifty भी 23750 के पार, 5 वजहों से आया जोश

Share Market start green: निफ्टी को एक्सपायरी को आज सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुले। एक कारोबारी दिन पहले जो रिकवरी शुरू हुई थी, उसे आज मार्केट ने आगे बढ़ाया। ब्रोडर लेवल पर भी रौनक है। जानिए किस सेक्टर से मार्केट को सबसे अच्छा सपोर्ट मिल रहा है और इस रौनक की पांच मुख्य वजहें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 19, 2026 पर 10:14 AM
Share Market start green: Sensex में 400 अंकों की तेजी, Nifty भी 23750 के पार, 5 वजहों से आया जोश
एक कारोबारी दिन पहले 18 मई को सेंसेक्स (Sensex) 77.05 प्वाइंट्स यानी 0.10% की बढ़त के साथ 75,315.04 और निफ्टी 50 (Nifty 50) 6.45 प्वाइंट्स यानी 0.03% के मामूली उछाल के साथ 23,649.95 पर बंद पर बंद हुआ था। आज ये अच्छी बढ़त के साथ खुले।

Share Market start green: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह की उम्मीदों ने आज घरेलू मार्केट में शानदार रौनक बिखेरी। वैसे मार्केट ने एक कारोबारी दिन पहले ही संभलने का संकेत दे दिया था, जब सेंसेक्स 1000 प्वाइंट्स से अधिक टूटने के बाद इंट्रा-डे के निचले स्तर से इसने 1100 प्वाइंट्स से अधिक रिकवरी की थी। आज की बात करें तो सेंसेक्स (Sensex) 400 प्वाइंट्स से अधिक ऊपर चढ़ गया तो निफ्टी (Nifty 50) भी उछलकर 23750 के पार चला गया। ब्रोडर लेवल पर बात करें तो स्मॉलकैप और मिडकैप स्टॉक्स में भी खरीदारी का अच्छा रुझान और निफ्टी मिडकैप 100 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में आधे-आधे फीसदी से अधिक तेजी है।

सेक्टरवाइज मेटल और प्राइवेट बैंक को छोड़ हर सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स ग्रीन है लेकिन निफ्टी मेटल और निफ्टी प्राइवेट बैंक में कमजोरी हल्की ही है। अब घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज की बात करें तो फिलहाल 09:45 AM पर सेंसेक्स 365.22 प्वाइंट्स यानी 0.48% की बढ़त के साथ 75,680.26 और निफ्टी 100.50 प्वाइंट्स यानी 0.42% के उछाल के साथ 23,750.45 पर है। इंट्रा-डे में सेंसेक्स 426.8 प्वाइंट्स उछलकर 75,741.84 और निफ्टी 119 प्वाइंट्स चढ़कर 23,768.95 तक पहुंच गया था। सेंसेक्स पर इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएलटेक टॉप गेनर हैं तो अल्ट्राटेक सीमेंट, जोमैटो की एटर्नल और कोटक बैंक टॉप लूजर हैं।

Why Market Green: इन वजहों से मार्केट में रौनक

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव कम होने की उम्मीद

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर हमले की योजना रोकने की बात पर उम्मीद जगी है कि इससे पश्चिमी एशिया में तनाव कम हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें