Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा किकल हमारी बात हुई थी कि अब बाजार घरेलू संकेतों को सम्मान देगा। कल की रैली का HDFC Bank सबसे बड़ा फैक्टर था। कल आखिरकार बाजार ने घरेलू संकेतों को सम्मान दिया। लगातार बात हुई है कि बैंक निफ्टी काफी मजबूत है। बैंक निफ्टी अब नया शिखर लगाने की तैयारी कर रहा है। निफ्टी भले ही अभी नए शिखर पर नहीं पहुंच पाया हो लेकिन बैंक निफ्टी पहुंच सकता है।
