Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल US बाजारों ने सवाल उठाया, Moody’s कौन है? रेटिंग एजेंसी का नजरिया अक्सर इवेंट के बाद आता है। कल US बाजारों में शानदार रिकवरी देखने को मिली। आज सुबह चीन ने लेंडिंग रेट में कटौती की घोषणा की। पहले घंटे में IT और मेटल्स पर ध्यान दें। दूसरे हाफ में बैंक, ऑटो और FMCG पर फोकस करें। आज शुरुआत में निफ्टी में तेजी दिख सकती है, लेकिन दूसरे हाफ में बैंक निफ्टी रफ्तार पकड़ सकता है। निफ्टी पर हमारा नजरिया ट्रेलिंग स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग पोजीशन लेने का रहा है। कल तक ट्रेलिंग SL 24,800 (क्लोजिंग बेसिस) था। आज ट्रेलिंग SL 24,900 (क्लोजिंग बेसिस) होगा।
आज का सबसे बड़ा संकेत यह है कि US बाजार में शानदार रिकवरी देखने को मिली। कल हम गिरे सिर्फ इसलिए कि US में बड़ी गिरावट का डर था। कल निफ्टी IT ने सबसे ज्यादा परेशान किया था। आज खुलते ही IT में बड़ी शॉर्ट कवरिंग आनी चाहिए। डॉलर इंडेक्स और US बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट इमर्जिंग मार्केट्स के लिए पॉजिटिव है।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी ने अगर पिछले हफ्ते का हाई निकाला तो और बड़ी रैली संभव है। पिछले हफ्ते का हाई 25,116 पार हुआ तो 25,300 और 25,500 का रास्ता खुलेगा।
अगर रैली छूट गई तो क्या करें?
बाजार में आप कभी भी टॉप और बॉटम नहीं पकड़ पाएंगे। इंसानी फितरत है कि अगर मैंने 24,000 पर नहीं लिया तो 25,000 पर कैसे लूं? सवाल यह नहीं है कि आप कहां ले सकते थे। 24,000 पर ना लेना और 25,000 पर लेना कोई गुनाह नहीं है। छोटी अवधि में शेयर बाजार सेंटिमेंट का गेम है। अब बाजार में जो ट्रेंड है, वह गिरावट में खरीदारी का है। अगर आपने ट्रेंड के साथ ट्रेड लिया और SL लगाया, तो कोई गलती नहीं की।
आप एक ट्रेड में 200 अंकों के रिस्क के साथ एंटर कर रहे हैं। अगर रिस्क-रिवार्ड 2:1 या ज्यादा है, तो आपका फैसला सही है। यहां तो रिस्क-रिवार्ड 5:1 का लगता है, यानी खोने को 500 अंक और पाने को 1,000 अंक। भारत के बाजार अब सबसे शानदार स्थिति में हैं। टैरिफ वॉर और भारत-पाकिस्तान तनाव अब खत्म हो चुका है। नतीजों में साफ तौर पर रिकवरी के संकेत हैं। अच्छा मानसून, रेट कट और टैक्स कटौती एक जबर्दस्त कॉम्बिनेशन है। बाजार जल्द ही नया हाई लगाने की तैयारी कर रहा है। MF के पास रिकॉर्ड कैश है, वह ज्यादा गिरने नहीं देगा।
अनुज सिंघल ने कहा कि 24,900 के स्टॉप लॉस के साथ लॉन्ग बने रहें। पहला रजिस्टेंस 25,000-25,050 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,100-25,150 पर है। अगर निफ्टी 25,150 के पार निकले तो लॉन्ग और जोड़ें। पहला सपोर्ट 24,900-24,950 पर है। सबसे अहम सपोर्ट 24,800-24,850 पर है।
दो दिन से बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। आज का सबसे अहम स्तर होगा 55,700 (कल का शिखर) है। अगर 55,700 के ऊपर टिके तो 56,000 संभव है। 56,000 के ऊफर बंद हुए तो 58,000 का रास्ता खुलेगा। पोजिशनली अब बैंक निफ्टी बेहतर लग रहा है। दो दिन से बैंक निफ्टी कहीं मजबूत इंडेक्स रहा है। लगातार बात हुई थी कि बैंक निफ्टी में लॉन्ग रहें। 54,500 से बढ़कर बेस 55,000 तक आया था। आज अगर 55,700 के ऊपर टिके तो 55,500 नया बेस होगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।