Credit Cards

Stock Market Strategy: 22,725-22,800 पर अहम सपोर्ट, अनुज सिंघल से जानें बाजार में आज कैसा है ट्रेड सेटअप

Stock Market Strategy: अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 22,800-22,850 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 22,725-22,800 पर है। एक बार फिर, 22,725 के SL के साथ 22,800 पर खरीदारी काम कर सकती है।एक दिन ये स्ट्रैटेजी फेल होगी लेकिन वो चलेगा। पहला रजिस्टेंस 22,950-23,000 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,050-23,200 पर है

अपडेटेड Feb 21, 2025 पर 8:42 AM
Story continues below Advertisement
अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में Trump Tantrum अभी भी एक बड़ा रिस्क है। खबरों के मुताबिक नई EV पॉलिसी जल्द आएगी।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा बहुत समय बाद बाजार में एक बढ़िया हफ्ता है। इस हफ्ते बाजार में 2 साफ ट्रेंड दिख रहे हैं। पहला ट्रेंड रोज 22,800 की गिरावट को निफ्टी ने बचाया। दूसरा ट्रेंड हर रोज मिडकैप में अच्छी रिकवरी हुई। आज भी गिफ्ट निफ्टी 22,800 के आसपास खुलने के संकेत दे रहा है। क्या निफ्टी 8वीं बार 22,800 की दीवार को डिफेंड करेगा?

बाजार: आज की बड़ी कहानी

अनुज सिंघल ने कहा कि बाजार में Trump Tantrum अभी भी एक बड़ा रिस्क है। खबरों के मुताबिक नई EV पॉलिसी जल्द आएगी। टेस्ला के डर से ऑटो शेयरों में गिरावट जरूरत से ज्यादा है। नई EV पॉलिसी लागू हुई तो भी टेस्ला को सबकुछ मुफ्त में नहीं मिलेगा। भारत का बाजार बहुत बड़ा है, सभी के लिए इसमें जगह है।


बाजार: क्या हो रणनीति?

अनुज सिंघल ने कहा कि इस मिडकैप रैली को एक नया ट्रेंड न समझें। बाजार आपको अपना घाटे को काटने का एक मौका दे रहा है । बड़े नुकसान वाले शेयरों में एवरेजिंग नहीं करें। निफ्टी भले ही 22,800 को बचा रहा हो, लेकिन ट्रेंड खराब है। कोई रैली भी नहीं टिक पा रही है, FIIs अभी भी बेच रहे हैं। निफ्टी पर अब 10 और 20 DEMA काफी चीचे आ गए हैं। निफ्टी का 10 DEMA 23,050 पर है और 20 DEMA 23,200 पर है। किसी भी रैली के 23,050-23,200 पर फेल होने की संभावना काफी ज्यादा है। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेशक हैं, तो अच्छे शेयरों में दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर आप ट्रेडर हैं, तो बहुत सावधानी से चलें। भले ही 500 अंक ऊपर लेना पड़े, लेकिन ट्रेंड में ही खरीदारी करें।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 22,800-22,850 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 22,725-22,800 पर है। एक बार फिर, 22,725 के SL के साथ 22,800 पर खरीदारी काम कर सकती है।एक दिन ये स्ट्रैटेजी फेल होगी लेकिन वो चलेगा। पहला रजिस्टेंस 22,950-23,000 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,050-23,200 पर है। 23,200 के ऊपर निफ्टी बंद हुआ तो बड़ी शॉर्टकवरिंग संभव है। 23,750 के ऊपर निफ्टी बंद हुआ तो बड़ी गिरावट संभव है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि पहला रजिस्टेंस 49,400-49,500 (10 and 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 49,800-50,000 पर है जबकि पहला सपोर्ट 49,100-49,200 पर है। बड़ा सपोर्ट 48,800-49,000 पर है। रिटेल ट्रेडर्स के लिए निफ्टी बैंक को ट्रेड करना नामुमकिन है। निफ्टी बैंक में बहुत तेजी से 800-1000 अंकों का मूव आ रहा है।

Nifty Strategy for Today: मजबूती के लिए 23021-23053 को पार करना जरूरी, जानें बैंक निफ्टी के लिए क्या है अहम लेवल

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।