Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज हमारी कहानी ग्लोबल और लोकल संकेतों के बारे में है। ग्लोबल संकेत काफी दर्दनाक हैं, लेकिन FIIs की खरीदारी जारी है। बड़ा सवाल यह है कि कौन सा फैक्टर ज्यादा प्रभावी साबित होगा? और उससे भी बड़ा सवाल यह है कि आज निफ्टी की चाल कैसी रहती है। कल निफ्टी ने डबल बॉटम के साथ एक Inside bar बनाया था, जिसका मतलब है कि कल का हाई और लो परसों की रेंज में था। कल का प्राइस एक्शन काफी जोरदार था। कल के हाई और लो का मिड प्वाइंट: 24,815 और कल का क्लोजिंग भाव: 24,814 था। अब ये लड़ाई 24,650 और 24,950 के बीच है, जो जीतेगा सबकुछ उसका होगा।
नायक नहीं, खलनायक हूं मैं
डोनाल्ड ट्रंप की खराब नीतियों का असर अब साफ़ दिखाई देने लगा है। कल अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखी गई। US ट्रेजरी डिपार्टमेंट के बॉन्ड ऑक्शन में कोई डिमांड नहीं थी। इसका मतलब है कि अमेरिकी इकोनॉमी पर अब भरोसा डांवाडोल हो रहा है।
बढ़ती US बॉन्ड यील्ड्स के कारण US मार्केट में गिरावट देखी गई। डाओ जोंस में 816 प्वाइंट की गिरावट आई, जो पिछले 1 महीने की सबसे बड़ी गिरावट है। S&P 500 और नेस्डैक अपने दिन के निचले स्तर पर बंद हुए। बढ़ते बजट घाटे और कमजोर बॉन्ड ऑक्शन से चिंता और बढ़ गई है।
बॉन्ड मार्केट की चिंता क्यों बढ़ी?
US के सरकारी बॉन्ड $30 ट्रिलियन तक पहुंच चुके हैं। 2016 में US सरकारी बॉन्ड $14 ट्रिलियन थे। 2024 में US ने $2.6 ट्रिलियन का नया कर्ज लिया। अमेरिका का पब्लिक डेट GDP का लगभग 100% है। 2024 में अमेरिका ने $880 बिलियन का ब्याज चुकाया। 2024 में अमेरिकी कर्ज का ब्याज रक्षा बजट से ज्यादा था।
तो अब रिटेल निवेशक क्या करें ?
अभी कुछ समय के लिए निफ्टी में पोजिशनल ट्रेड मत लीजिए। कल बात हुई थी कि आपको दोनों तरफ की ट्रेड मिलेगी। कल बाजार ने एक लॉन्ग और एक शॉर्ट दो बड़े ट्रेड दिए। आज फिर IT सेक्टर शायद थोड़ी सी दिक्कत बढ़ा सकता है, लेकिन FIIs की कैश में खरीदारी से बैंक निफ्टी में शायद रिकवरी आए। चुनिंदा शेयरों पर फोकस करना इस समय बेहतर है। मिड और स्मॉल कैप इस समय आपको अच्छे ट्रेड दे रहे हैं। आज ITC, ग्रासिम और सन फार्मा जैसे बड़े नतीजे आ रहे हैं। आज बाजार इंडसइंड बैंक और इंडिगो जैसे नतीजों पर रिएक्ट भी करेगा।
FIIs ने कैश में खरीदारी की लेकिन शॉर्ट्स कवर नहीं किए। इंडेक्स पर जरूरी नहीं है कि आपको हर मूव पकड़ना है। हमने 23,800-25,000 की पूरी रैली प्ले की है। 24,900 पर ट्रेलिंग स्टॉप लॉस लगाकर अब हम पोजिशनली न्यूट्रल हैं। मजबूती वाले घरेलू सेक्टर्स पर फोकस करिये। मॉनसून अब हमारे लिए सबसे बड़ा ट्रिगर है। चुनिंदा ऑटो, FMCG, रियल एस्टेट और NBFC शेयर भागेंगे।
अनुज सिंघल ने कहा कि पहला सपोर्ट 24,680-24,750 पर है जबकि सबसे अहम सपोर्ट 24,600-24,650 पर है। पहला रजिस्टेंस 24,850-24,900 पर है। बड़ा रजिस्टेंस 24,950-25,000 पर है। आज कोई पहले से सोचा हुआ ट्रेड मत लीजिए। कल की तरह पहले आधे घंटे इंतजार कीजिए। आज भी शायद आपको दोनों तरफ की ट्रेड मिलेंगे।
बैंक निफ्टी 54,750-55,350 की छोटी रेंज है। 54,500-55,600 की एक बड़ी रेंज है। अगर आप इस रेंज को स्मार्ट ट्रेड कर सकते हैं तो करें। दोनों तरफ की ट्रेड्स के मौके मिलेंगे। सख्त SL लगाएं और पोजीशन छोटी रखें। नहीं कर सकते तो दूर रहें और ट्रेंड का इंतजार करें।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।