Stock Market Strategy: ट्रेडिंग के लिए अब काफी मुश्किल हो गया बाजार, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स में कौन सी रणनीति आएगी काम

Stock Market Strategy: बाजार ट्रेडिंग के लिए अब काफी मुश्किल हो गया है। ना तो 25,000 पार हो रहा है, ना 24,500 टूट रहा है। बाजार एक दायरे में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण INDIA VIX है। INDIA VIX तेजी और मंदी दोनों में चढ़ रहा है

अपडेटेड May 28, 2025 पर 9:04 AM
अनुज सिंघल ने कहा कि First support 24,700-24,750 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) है। बड़ा सपोर्ट 24,500-24,550 (20 DEMA) पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

Stock Market Strategy:  आखिर ये 25,000 की दीवार कब टूटेगी? कल निफ्टी ने पांचवीं बार 25,000 को रिजेक्ट किया, लेकिन कल की कहानी रिजेक्शन नहीं, बल्कि वोलेटिलिटी थी। कल निफ्टी का हाई 25,062 और लो 24,704 था, यानी कल 350 अंकों की रेंज में 3 बड़े स्विंग्स मिले। ऐसी वोलेटिलिटी रिटेल निवेशकों को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त है। अब यह स्पष्ट है कि बाजार पूरी तरह से FIIs के F&O सौदों पर निर्भर है। कल भी FIIs ने इंडेक्स और स्टॉक फ्यूचर्स में भारी बिकवाली की। उन्होंने इंडेक्स में लगभग 3000 करोड़ रुपये और स्टॉक फ्यूचर्स में 2300 करोड़ रुपये की बिकवाली की। हालांकि, कल DIIs की खरीदारी बड़ी दिखी। लेकिन वह InterGlobe Aviation ब्लॉक डील की वजह से है। जब तक स्क्रीन पर 20 DEMA बचा है, शॉर्ट नहीं करना है। इंट्राडे में दोनों तरफ की ट्रेड्स लेने होंगे। या फिर अभी कुछ समय चुनिंदा शेयरों में रहें, वहां कोई दिक्कत नहीं है।

बाजार: आज के संकेत


ITC में बड़ी ब्लॉक डील होने वाली है, जिसमें BAT 2.3% हिस्सा बेचेगा। BAT ने पहले कहा था कि वे हिस्सेदारी 25% से कम नहीं करेंगे, लेकिन इस ब्लॉक डील के बाद हिस्सेदारी 25% के नीचे आ जाएगी। इसका मतलब है कि भविष्य में भी BAT के बेचने का खतरा बना रहेगा, जिससे ITC के लिए आगे बढ़ना मुश्किल हो सकता है। ITC के नकारात्मक मूव को शायद निफ्टी IT के सकारात्मक मूव से संतुलित किया जा सके।

ग्लोबल संकेत अच्छे हैं, लेकिन सब पहले से भाव में शामिल है। हम डाओ जोंस की बड़ी रैली को पहले ही पचा चुके हैं। अब बाजार को Nvidia के नतीजों का इंतजार है जो नैस्डैक के लिए निर्णायक साबित होंगे। घरेलू स्तर पर, आज Cummins के नतीजे सबसे महत्वपूर्ण होंगे। आज बाजार के लिए एक सैंडविच सेशन है, क्योंकि कल सेंसेक्स की एक्सपायरी थी और कल निफ्टी की एक्सपायरी है।

यह बात साफ है कि आप चाहे जो भी योजना बना लें, बाजार में अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव होंगे। कोई भी पहले से सोचा हुआ ट्रेड इस बाजार में सफल नहीं होगा।

बाजार: कहां फोकस करें?

बाजार ट्रेडिंग के लिए अब काफी मुश्किल हो गया है। ना तो 25,000 पार हो रहा है, ना 24,500 टूट रहा है। बाजार एक दायरे में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव भरा है और इसका सबसे बड़ा उदाहरण INDIA VIX है। INDIA VIX तेजी और मंदी दोनों में चढ़ रहा है। FIIs ने भारतीय बाजारों में ट्रेडिंग पकड़ बना ली है और वे कैश और फ्यूचर्स में बड़ा खेल कर रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं, लेकिन रिटेल निवेशक फंस रहे हैं। जैसे ही आपको लगता है कि मार्केट घूमा, वह रिवर्स हो जाता है। पैसा खोने में कोई मजा नहीं है।

इस बाजार में अगर आप वोलेटाइल रेंज प्ले कर सकते हैं, तभी बने रहें। शेयर विशेष पर फोकस करना काफी फायदेमंद है। पोजिशनली मजबूत शेयरों में हर गिरावट में खरीदारी करें। वायदा के कुछ शेयर इसी सीरीज में 15-25% तक भागे हैं। कुछ समय के लिए इंडेक्स का मोह त्याग दीजिए।

निफ्टी पर रणनीति

अनुज सिंघल ने कहा कि First support 24,700-24,750 (कल का निचला स्तर, ऑप्शन जोन) है। बड़ा सपोर्ट 24,500-24,550 (20 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,950-25,050 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,050-25,150 पर है। इस रेंज को ट्रेड करें और दोनों तरफ ट्रेड लें। पहले सपोर्ट के पास खरीदें और पहले रजिस्टेंस के पास बेचें। इस सौदे में दूसरे सपोर्ट और दूसरे रजिस्टेंस का SL लगाएं।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक अब 55,000-56,000 की एक रेंज में है। निफ्टी बैंक को ट्रेड करना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। बैंक निफ्टी में सिर्फ 2 शेयरों का असर बड़ा होता है। HDFC बैंक और ICICI बैंक 1% मूव करें, बैंक निफ्टी में 500 अंकों का मूव आता है। ऐसे में आपको रेंज को ही स्मार्ट प्ले करना होगा।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।