Get App

Stock Market Strategy: बाजार ट्रंप के नहीं नतीजों के चलते फिसला, Make Or Break होगा ये हफ्ता

Stock Market Strategy: बाजार की सबसे बड़ी दिक्कत है दिग्गज शेयरों का गिरना। लाइफ हाई बनाने के बाद बैंक निफ्टी ने गिरना शुरू किया। बैंक निफ्टी के सबसे मजबूत खिलाड़ी कमजोर नतीजे दे रहे हैं। कोटक बैंक ने खराब नतीजे देकर बैंक निफ्टी की कमर तोड़ी। आज फेडरल बैंक के नतीजे भी बेहद खराब हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 04, 2025 पर 8:41 AM
Stock Market Strategy: बाजार ट्रंप के नहीं नतीजों के चलते फिसला, Make Or Break होगा ये हफ्ता
आज फेडरल बैंक मूड खराब करेगा। बैंक निफ्टी पहला सपोर्ट 55,300-55,500 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 55,000-55,200 पर है।

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

बाजार के लिए ये हफ्ता काफी अहम है। टेक्निकल रूप से निफ्टी ठीक 20 Week EMA पर बंद हुआ है। फंडामेंटली बाजार की नजर RBI पॉलिसी पर होगी। पिछली रैली RBI पॉलिसी के चलते ही हुई थी। देखना अहम होगा कि क्या RBI एक और रैली को प्रेरित कर सकता है। टेक्निकली FIIs की शॉर्ट पोजिशन रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। सीरीज की शुरुआत में 8.6% का लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो असाधारण है। दिक्कत ये है कि शॉर्ट कवरिंग का कोई ट्रिगर नहीं है। FIIs पूरी जुलाई में शॉर्ट रहे और तब भी पैसा बनाया। बाजार को शॉर्ट कवरिंग के लिए कुछ बड़े ट्रिगर चाहिए। अर्निंग सीजन एक बार फिर निराशा ही हाथ लगी है।

बाजार: आज के संकेत

पहली तिमाही के नतीजों में कमजोरी जारी है। फेडरल बैंक के नतीजे एग्री और MFI कारोबार में कमजोरी दिखा रहे हैं। ABB के नतीजे भी इकोनॉमी की खराब तस्वीर पेश कर रहे हैं। ITC और टाटा पावर के नतीजे मिलेजुले रहे। पहले कुछ ऑटो बिक्री के आंकड़े भी मिलेजुले रहे। भारतीय बाजार डॉनल्ड ट्रंप के चलते नीचे नहीं हैं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें