Stock Market Strategy:अब भी बाजार में बाकी है थोड़ी और तेजी, 24,000 का लेवल दिखा सकता है निफ्टी

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला पड़ाव होगा 20 WEMA यानी 23,400। इसके ऊपर निकले तो 200 DMA यानी 24,000 तक तेजी संभव है। 24,000 पर इस बाजार का असली टेस्ट होगा। मंदी के लिए अब 22,800 के नीचे बंद होना जरूरी है

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 8:42 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल के मुताबिक बैंक और NBFCs में मोमेंटम भी है, खबरें भी खूब हैं। बजाज फाइनेंस और मानप्पुरम दोनों में अनुमान के मुताबिक खबर आई।

Stock Market Strategy: सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि CNBC-आवाज़ के दर्शकों को इस समय मोटा मुनाफा होगा। 22,150 से निफ्टी और 48,100 से बैंक निफ्टी पर लॉन्ग का नजरिया था। रोज यही कहा कि मुनाफा बुक मत करिए, SL को ऊपर लाते रहें। अब भी नजरिया वही है लेकिन एक हल्का सा फर्क है। अब कल का निचला स्तर यहां से 216 अंक नीचे है। अगर इतना बड़ा SL नहीं रख सकते तो पोजीशन हेज कर लें। कल हमने क्लोजिंग में पुट लेकर पोजीशन लेकर जाने को कहा था।

अनुज सिंघल ने कहा कि अब भी बाजार में थोड़ी और तेजी बाकी है। निफ्टी पर 200 DMA है 24,000 पर और बैंक निफ्टी में 51,000 पर। इस रैली में निफ्टी 24,000 और निफ्टी बैंक 51,000 तक जा सकता है, लेकिन उसके पहले निफ्टी पर 23,400 और बैंक निफ्टी पर 50,500 पर रुकावट है।

आज कहां रखें नजर?


अनुज सिंघल ने कहा कि आज का सबसे बड़ा फोकस IT शेयरों पर होगा। कल अमेरिकी बाजार volatile थे और दिन के हाई के नीचे बंद हुए। एक्सेंचर की US कारोबार पर टिप्पणी और Nike के नतीजों ने अमेरिकी बाजार पर दबाव बनाया। एक्सेंचर गिरा और साथ ही भारतीय IT शेयरों के ADR भी गिरे। अब भले ही आप ये कह सकते हैं कि एक्सेंचर की अपनी दिक्कतें हैं। एक्सेंचर का एक हिस्सा US सरकार से आता है। एक्सेंचर को वहां से अब थोड़ा दबाव दिख रहा है। लेकिन जो भी है, भारतीय IT स्टॉक्स में अब थोड़ी दिक्कत रहेगी। कल की IT रैली में भी हमने यही कहा कि इस रैली में भरोसा नहीं है।

अनुज सिंघल के मुताबिक बैंक और NBFCs में मोमेंटम भी है, खबरें भी खूब हैं। बजाज फाइनेंस और मानप्पुरम दोनों में अनुमान के मुताबिक खबर आई। आज फिर मणप्पुरम में खुलते ही मुनाफा बुक करें। डिफेंस में आज खबर के बाद मुनाफावसूली होनी चाहिए। आज BDL जैसे शेयरों में गैपअप पर मुनाफावसूली करें।

निफ्टी:कहां तक जा सकते हैं हम?

अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला पड़ाव होगा 20 WEMA यानी 23,400। इसके ऊपर निकले तो 200 DMA यानी 24,000 तक तेजी संभव है। 24,000 पर इस बाजार का असली टेस्ट होगा। मंदी के लिए अब 22,800 के नीचे बंद होना जरूरी है। 4 दिन में FIIs ने करीब 73,000 शॉर्ट्स काटे हैं। FIIs 12% से पहले ही 30% लॉन्ग तक आ चुके हैं। एक्सपायरी तक FIIs नेट लॉन्ग हो जाएं तो हैरानी नहीं। FIIs की कैश में खरीदारी भी शुरू, अब स्टॉप लॉस के साथ बने रहें।

निफ्टी पर रणनीति

निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 23,300-23,350 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 23,400-23,450 (20 WEMA) पर है। लॉन्ग कैरी करें, 23,000 की पुट से हेज करें। 23,000 के पुट का भाव 60, इसे इंश्योरेंस के तौर पर लें। खरीदारी का सबसे अच्छा जोन 23,050-23,100 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 22,950 पर लगाए। फिलहाल के लिए शॉर्ट करने के बारे में ना सोचें।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

अनुज सिंघल के अनुसार बैंक निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 50,300-50,500 (ऑप्शन जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50,800-51,000 (200 DMA) र है। लॉन्ग रहें और SL को बढ़ाकर अब 49,700 पर लाएं। 47,800 के ट्रेलिंग SL के साथ शुरुआत हुई थी। 4 दिन में वो 2000 अंक ऊपर आ चुका है। खरीदारी का जोन 49,800-50,000 पर है इसके लिए 49,700 का स्टॉपलॉस लगाए।

 

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल्स हैं अहम, हरगिज ना चूके इनसे नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।