Market trend : बाजार में मार्जिन ट्रेडिंग का जोर पकड़ता जा रहा है। बाजार में मार्जिन ट्रेडिंग 1 लाख करोड़ के करीब पहुंच गई है। किन शेयरों में मार्जिन ट्रेडिंग का सबसे ज्यादा रुझान है ये बताते हुए CNBC-TV18 के होर्माज़ फ़टाकिया (Hormaz Fatakia) ने कहा कि मार्जिन ट्रेडिंग में जोरदार तेजी आई है। साल 2020 के अंत तक 7,500 करोड़ रुपए की मार्जिन ट्रेडिंग हुई थी। वहीं,साल 2025 में अब तक 94,780 करोड़ रुपए के मार्जिन ट्रेडिंग हुई है। यानी 2020 से अब तक इसमें 13 गुने की बढ़त हुई है।
