Stock Market: आईटी शेयरों में दबाव का असर इस शेयर पर दिखेगा ज्यादा, इन शेयरों में आएगी तेजी

अनुज सिंघल ने कहा कि आज IT शेयरों में दबाव दिख सकता है। एक्सेंचर की कमजोर कमेंट्री का असर संभव है। कोफोर्ज मिडकैप IT का सबसे कमजोर शेयर है। शेयर शिखर से करीब 25% फिसल चुका है

अपडेटेड Mar 21, 2025 पर 10:46 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज सिंघल मण्णपुरम पर न्यूट्रल रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि मणप्पुरम में अब आपका नजरिया पोर्टफोलियो वाला होना चाहिए।

बाजार में तेजी का आज पांचवां दिन है। निफ्टी 23250 के ऊपर कामकाज कर रहा है। रिलायंस रैली को लीड कर रहा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में जबरदस्त एक्शन देखने को मिल रह है।ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।

मणप्पुरम पर फोकस (Neutral)

अनुज सिंघल मण्णपुरम पर न्यूट्रल रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि मणप्पुरम में अब आपका नजरिया पोर्टफोलियो वाला होना चाहिए। अगर ट्रेडर हैं तो 225 के पास मुनाफा बुक करें। लेकिन अगर निवेशक हैं तो हर गिरावट में खरीदें। अभी के लिए 236 का ओपन ऑफर एक बाधा है। लेकिन आगे चलकर ये शेयर आउटपरफॉर्म कर सकता है।


फोकस में कोफोर्ज ( Red)

अनुज सिंघल ने कहा कि आज IT शेयरों में दबाव दिख सकता है। एक्सेंचर की कमजोर कमेंट्री का असर संभव है। कोफोर्ज मिडकैप IT का सबसे कमजोर शेयर है। शेयर शिखर से करीब 25% फिसल चुका है।

HDFC LIFE

अनुज सिंघल ने कहा कि बीमा शेयरों में शानदार मोमेंटम देखने को मिल रहा है। 200 WMA सपोर्ट से खरीदारी रही है। इस हफ्ते की कैंडल बेहद मजबूत है। एक ही कैंडल में 20 WEMA, 50 WMA, 100 WMA पार निकला है। कल दोगुने से ज्यादा का डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिल। वायदा में दो दिनों से शॉर्ट कवरिंग देखने को मिल रहा है। PCR एक साल के ऊपरी स्तर पर है। भाव एक तिमाही के ऊपरी स्तर पर है।

AB CAPITAL

अनुज सिंघल NBFCs में सबसे तगड़ा मोमेंटम दिख रहा है। एबी कैपिटल में 200 WMA सपोर्ट से अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है। लगातार तीसरे हफ्ते तेजी का मूड नजर आ रहा है। शेयर 20 WEMA पार होने के कगार पर है। दो दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी रही। भाव एक महीने के ऊपरी स्तर पर है। दो दिनों से वायदा में शॉर्ट कवरिंग भी देखने को मिली।

Stock Market Strategy:अब भी बाजार में बाकी है थोड़ी और तेजी, 24,000 का लेवल दिखा सकता है निफ्टी

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।