Get App

Stock Market: कमजोर बाजार में इन आईटी शेयरों ने दिखाया दम, ब्रोकरेज के थम्सअप ने भरा जोश

आज IT शेयर बाजार के फोकस में है। कमजोर बाजार में IT शेयरों ने दम दिखाया। खासकर मिडकैप IT में अच्छा एक्शन है। जेपी मॉर्गन की आउटपरफॉर्म रेटिंग के बाद पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर 4% से ज्यादा उछला है। साथ ही टेक महिंद्रा, LTIMINDTREE और LTTS में भी 2 फीसदी तक की मजबूती आई

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 18, 2025 पर 3:30 PM
Stock Market: कमजोर बाजार में इन आईटी शेयरों ने दिखाया दम, ब्रोकरेज के थम्सअप ने भरा जोश
आज IT शेयर बाजार के फोकस में है। कमजोर बाजार में IT शेयरों ने दम दिखाया। खासकर मिडकैप IT में अच्छा एक्शन है।

Stock Market:  आज IT शेयर बाजार के फोकस में है। कमजोर बाजार में IT शेयरों ने दम दिखाया। खासकर मिडकैप IT में अच्छा एक्शन है। जेपी मॉर्गन की आउटपरफॉर्म रेटिंग के बाद पर्सिस्टेंट सिस्टम्स का शेयर 4% से ज्यादा उछला है। साथ ही टेक महिंद्रा, LTIMINDTREE और LTTS में भी 2 फीसदी तक की मजबूती आई है।

जेपीमॉर्गन ने पर्सिस्टेंट सिस्टम्स को आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 7,200 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि यह जितने स्टॉक को कवर कर रहा है, उसमें सबसे तेज यही कंपनी आगे बढ़ रही है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-27 में कंपनी का रेवेन्यू सालाना 21% और अर्निंग्स 29% की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़ सकता है।

ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी मुश्किल मैक्रो हालात में ठीक से निपट रही है। 3 हफ्ते में शेयर 13% गिरा है और यह समय हाई क्वालिटी शेयर खरीदने का अच्छा मौका है। सबकॉन्ट्रैक्टिंग कास्ट में कमी और कारोबार में सुधार से मार्जिन बढ़ सकता है। शेयर में आगे growth compounder बनने के सारे गुण मौजूद है।

इंट्राडे में यह 4.57% उछलकर 5788.90 रुपये पर पहुंच गया था। 1 साल में शेयरों के चाल की बात करें तो पिछले साल 4 जून 2024 को एक साल के निचले स्तर 3232.60 रुपये से छह महीने में यह 110% से अधिक उछलकर 20 दिसंबर 2024 को 6788.80 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। फिलहाल इस हाई से यह करीब 15 फीसदी डाउनसाइड है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें