बाजार की शुरुआत आज फ्लैट हो सकती है। ऐसे में हम आज आपको ऐसे सेक्टर और शेयरों के बारे में बताएंगे जो बाजार में आपको मुनाफा कमा कर देगा। तो आइए डालते है उन शेयरों पर एक नजर जो आज के बिग स्टॉक्स के तौर पर उभर सकते हैं।आइए डालते हैं आज के बिग स्टॉक्स पर एक नजर, जो पूरे दिन एक्शन में रहेंगे।
फोकस में नाल्को, हिंडाल्को (GREEN)
नाल्को, हिंडाल्को के लिए अच्छी खबर है। एल्युमिनियम इंपोर्ट घटाने के लिए सरकार घरेलू एल्युमिनियम इंडस्ट्री को बजट में बड़ी राहत दे सकती है। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक एल्यूमिनियम बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर सरकार इंपोर्ट ड्यूटी घटा सकती है।
फोकस में Delhivery (Green)
अनुज सिंघल स्टॉक पर बुलिश नजर आ रहे है। मैक्वैरी की आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है और 460 रुपये का टारगेट दिया है। देश की GDP के 2% के बराबर हैंडल Delhivery करती है। लोगों की कमाई नहीं बढ़ने और खाद्य महंगाई से खपत में सुस्ती देखने को मिली। Delhivery की प्राइसिंग के जरिये मार्केट शेयर बढ़ाने की तैयारी है। Delhivery के पास करीब $65 करोड़ का कैश बैलेंस है। मैनेजमेंट के हिसाब से कैश बैलेंस स्ट्रैटेजिक रूप से फायदेमंद होगा।
फोकस में नुवामा वेल्थ (green)
अनुज सिंघल ने आगे कहा कि NUVAMA WEALTH में आज ब्लॉक डील के जरिए करीब 7% हिस्सा Edelweiss Group बेच सकता है। 6800 रुपए प्रति शेयर के फ्लोर प्राइस पर 1700 करोड़ रुपए के बड़े सौदे संभव है। वहीं Neuland Labs में भी ब्लॉक डील हो सकती है। Smallcap World Fund 747 करोड़ रुपये में अपनी पूरी 3.8% हिस्सेदारी बेचेगा । ये एक क्लीन आउट ट्रेड है
फोकस में न्यूलैंड लैब्स (GREEN)
न्यूलैंड लैब्स में आज 747 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील संभव है। स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड 3.8% हिस्सेदारी बेच सकता है। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस `15428 रुपये प्रति शेयर है। मौजूदा भाव से 9% डिस्काउंट पर फ्लोर प्राइस है। डील के लिए कोटक सिक्योरिटीज ब्रोकर हो सकता है ।
कैपिटल गुड्स शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। वोल्टास में पिछले 4 दिनों से मोमेंटम देखने को मिला। 20 DEMA, 100 DMA के बाद 50 DMA भी पार किया। कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम रहा। एक महीने की ऊंचाई पर भाव और PCR रहा। वायदा में पिछले 4 दिनों से शॉर्ट कवरिंग रहा।
अनुज सिंघल ने कहा कि फार्मा शेयरों में मोमेंटम लौट रहा है। तीन महीने की गिरावट के बाद अच्छा पुलबैक रहा। करीब 10 साल के चैनल की ओर बढ़ा। पिछले 9 में से आठ सत्र में तेजी का मूड रहा। तीन दिनों से औसतन 63% डिलिवरी वॉल्यूम रहा। एक तिमाही के निचले स्तर पर OI पर है। पिछले 10 में 9 सत्र में शॉर्ट कवरिंग दिख रही है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।