बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि कल निफ्टी में कुल मिलाकर 108 अंकों की रेंज देखी गई। अब 108 अंकों की रेंज में आपने क्या खोया और क्या पाया?स्मार्ट ट्रेडर ने दोनों तरफ 50-60 अंक ले लिए होंगे, लेकिन असली खेल चुनिंदा शेयरों मे हो रहा है। कल स्मॉलकैप ने all-time high लगाया। अगला शिखर छूने की बारी मिडकैप इंडेक्स और बैंक निफ्टी की है। निफ्टी को अभी थोड़ा समय लगेगा all-time high लगाने में। निफ्टी को अभी के लिए आप पहले रजिस्टेंस और पहले सपोर्ट में ट्रेड करें। निफ्टी का rising 20 DEMA अब 24,350 पर है। अभी 24,800-24,850 पर बड़ा रजिस्टेंस है । जिस दिन ये रेंज टूटेगी, बड़ा मूव मिलेगा। फिलहाल कोई ट्रिगर रेंज तोड़ने के लिए नहीं दिखता। चुनिंदा शेयरों पर ही फोकस करें।
अनुज सिंघल ने कहा कि आज निफ्टी की वीकली कॉन्ट्रैक्ट एक्सपायरी है। पिछला गुरुवार या है ना? संभलकर रहिएगा। पिछले गुरुवार ऑप्शन में बड़ा खेल हुआ था। आज बाजार बंद होने के बाद रिटेल महंगाई का आंकड़ा आएगा। US के महंगाई आंकड़ों के बाद फेड का 25 bps दरें घटाना करीब-करीब तय था। US बाजार में जश्न बना, नैस्डेक 20,000 के पार निकला है। एक सरदर्द कमोडिटी कीमतों में फिर उछाल आया। ब्रेंट क्रूड उछलकर $74/बैरल के पास पहुंचा है। वहीं FIIs ने फिर कैश और इंडेक्स फ्यूचर्स में मामूली बिकवाली की है।
अनुज सिंघल ने कहा कि रेंज तोड़ने के लिए अब एक बड़े ट्रिगर की जरूरत है। अगर RBI रेट कटौती का संकेत दे तो शायद रेंज टूटे, लेकिन उसके लिए आज शाम आने वाला रिटेल महंगाई का आंकड़ा काम अहम है। FIIs की अगर वापस बड़ी खरीदारी शुरू हो तो शायद रेंज टूटे है। लेकिन दिसंबर में FIIs ज्यादातर छुट्टी पर जाना शुरू करते हैं। दिल्ली से बजट से जुड़ी कोई बड़ी खबर आ जाए। ध्यान रखिए- रेंज के ब्रेकडाउन का भी रिस्क रहेगा। अगर GCPL की तरह कोई और बड़ी कंपनी नतीजों को लेकर चेतावनी दे दे तो?अगर आप ट्रेडर हैं तो आप रेंज ब्रेक होने का अनुमान नहीं लगा सकते। आपका काम है बाजार के मैसेज का सम्मान करना है।
निफ्टी पर आज की स्ट्रैटेजी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पहली रेंज 24,575-24,700 (कल की रेंज) पर है जबकि बड़ी रेंज 24,475-24,825 (ऑप्शन रेंज) पर है। आज निफ्टी में जोरदार volatility रह सकती है। पिछले हफ्ते ऑप्शन राइटर्स की जबर्दस्त पिटाई हुई थी । आज शायद पहले हाफ में कोई बड़ा एक्शन नहीं हो। 12 बजे के आस पास किसी बड़े मूव के लिए तैयार रहें । डेली volatility अब सिमटकर गुरुवार को आ गई है।
बैंक निफ्टी पर रणनीति बनाते हुए कहा कि 53,200 के SL के साथ लॉन्ग रहें। 53,650 के ऊपर निकले तो और पोजीशन जोड़ें। निफ्टी बैंक all-time high के लिए तैयार है। HDFC बैंक अब 2000 के लिए तैयार है। बाजार के लिए अगला बड़ा ट्रिगर अब रेट कट है। SBI all-time high के संकेत दे रहा है। अगर 53,200 टूटे तो बाहर हो जाएं। रिस्क-रिवॉर्ड काफी आकर्षक है। 200 अंकों का रिस्क है और 1500-2000 अंकों का रिवॉर्ड रहा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।