Get App

Stock Market:ये बाजार लेवल्स वाला नहीं, बल्कि सेंटिमेंट वाला, अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

Stock Market:बैंक निफ्टी में अभी 1500-2000 अंकों की गिरावट बाकी है । दिक्कत ये है कि बैंक निफ्टी को ट्रेड करना मुश्किल है। पुट काफी महंगे हैं और सिर्फ मंथ एंड के हैं और बीच-बीच में मंगलवार जैसी बड़ी रैली भी होगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 9:16 AM
Stock Market:ये बाजार लेवल्स वाला नहीं, बल्कि सेंटिमेंट वाला, अब क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति
Stock Market: बैंक निफ्टी में अभी 1500-2000 अंकों की गिरावट बाकी है । दिक्कत ये है कि बैंक निफ्टी को ट्रेड करना मुश्किल है।

उल-जुलूल लेवल्स नहीं, हमने साफ कहा था– बाजार में एकतरफा गिरावट है। पहले बजट के दिन का निचला स्तर, फिर 24,300 और फिर कोई और लेवल आते ही गए। अब कोई नया लेवल आ जाएगा और कहीं से तो घूमेगा। नीचे के 8 और ऊपर के 8 लेवल दे दो, कहीं से तो घूमेगा। 24,300 के सपोर्ट से आज लोग 23,300 पर आ गए हैं और 3-4 दिन ऐसे रहे तो लोग 22,300 को सपोर्ट बोलेंगे, लेकिन सिर्फ CNBC-आवाज़ ने ही क्रिस्टल क्लियर नजरिया दिया था. साफ कहा गया था कि इस बाजार में बड़ा पैसा बेचकर बनेगा। ये बाजार लेवल्स वाला नहीं, सेंटिमेंट वाला है। इस बाजार में कोई भी बॉटम नहीं पकड़ पाएगा। रोज नया सपोर्ट लेवल बोलने से बॉटम नहीं बनेगा।

क्रूड में उबाल जारी

क्रूड 2022 के बाद पहली बार $100 के ऊपर बंद हुआ। ब्रेंट कल $101.66 के स्तर पर बंद हुआ था । US एनर्जी सेक्रेटरी ने कहा कि नेवी अभी टैंकर एस्कॉर्ट करने के लिए तैयार नहीं। स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज से एस्कॉर्ट करने को तैयार नहीं। महीने के अंत से एस्कॉर्ट शुरू करने की तैयारी है।

फारस की खाड़ी में तीन और विदेशी जहाजों पर हमला किया। कंटेनर जहाज पर अज्ञात प्रोजेक्टाइल से हमला किया। ईरान ने कहा कि कच्चा तेल $200 का हो जाएगा। IEA 400 मिलियन बैरल तेल जारी करेगा लेकिन कब तक?

क्रूड पर Goldman Sachs की चेतावनी दी है। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि स्ट्रेट मार्च तक बंद रहा तो क्रूड में और तेजी आएगी। तेल 2008 के रिकॉर्ड से भी ऊपर जा सकता है। ब्रेंट 2008 में $147.5/बैरल तक पहुंचा था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें