Stock Market Today: बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 278 अंक टूटकर 82,935.15 पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 25,300 पर कारोबार कर रहा। ऐसे में आज खबरों के दम पर इन शेयरों में एक्शन देखने को मिल सकता है जिसे सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने बताया है। आइए डालते हैं इसपर एक नजर।
लगातार 4 तिमाही रेवेन्यू और मार्जिन से निराशा हुई है। मुनाफा 163 करोड़ रुपये के अनुमान के मुकाबले 144 करोड़ रुपये पर आया। रेवेन्यू 908 करोड़ रुपये अनुमान के मुकाबले 892 करोड़ रुपये पर आया। CC Revenue में तिमाही आधार पर 3.9% की गिरावट रही। QOQ मुनाफा 21% और आय 2% फिसली। पिछले 6 तिमाहियों में EBITDA मार्जिन करीब 9% फिसले। हेल्थकेयर सेगमेंट का खराब प्रदर्शन, QOQ रेवेन्यू 7.6% गिरे। 2 क्लाइंट को लेकर हेल्थकेयर सेगमेंट में चैलेंज है। आगे की ग्रोथ को लेकर मैनेजमेंट को उम्मीद है।
क्रूड में नरमी से OMCs को फायदा होगा। LPG घाटे की भरपाई जल्द मिलने की उम्मीद बढ़ी है। मांग घटने की आशंका से ब्रेंट $69 के नीचे आया।
फोकस में ग्लेनमार्क फार्मा (GREEN)
अमेरिकी दवा कंपनी ABB-VIE के साथ किया। 70 करोड़ डॉलर का लाइसेंसिंग करार किया । खबर अच्छी है, लेकिन कल शेयर काफी दौड़ा । कल पूरा फार्मा सेक्टर नीचे था, ग्लेनमार्क ऊपर था । बड़े प्लेयर को शायद पता था, पोजीशन हो चुकी है। लेकिन पेमेंट का साइज किसी भी उम्मीद से ज्यादा है। गैप अप पर ना खरीदें, नीचे मिले तभी लें।
शेयर होल्डर्स ने प्रोमोटर्स का प्रस्ताव खारिज किया। ZEEL में अब वापस अनिश्चितता बढ़ेगी। वारंट इश्यू से फंडिंग का प्रस्ताव गिरा। 40.5% शेयर होल्डर्स ने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया।
शेयर में पिछले कुछ सत्रों से दबाव देखने को मिला। गिरावट के बाद अहम सपोर्ट स्तर पर पहुंचा। 20 DEMA के अहम सपोर्ट स्तर पर शेयर पहुंचा। रिलेटिव स्ट्रेंथ पर IT सेक्टर के सबसे मजबूत शेयरों में से एक है। कल करीब दोगुना डिलिवरी वॉल्यूम रहा। पिछले 8 में से 7 हफ्ते वायदा में लॉन्ग बिल्ड अप या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला।
ये शेयर भी 20 DEMA के अहम सपोर्ट पर कारोबार कर रहा। कंपनी का BFSI सेक्टर में बड़ा कारोबार कर रहा। TCS के नतीजों में BSFI सेक्टर पर पॉजिटिव संकेत नजर आ रहे है। डिलिवरी वॉल्यूम अच्छे रहे है। पिछले 5 में से 4 दिन में लॉन्ग बिल्ड अप या शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।