Stock market today: Sensex-Nifty ने हिट किया रिकॉर्ड हाई, जानिए कल कैसी रह सकती है इनकी चाल

हेम सिक्योरिटीज के मोहित निगम का कहना है कि तमाम ग्लोबल चिंताओं के बावजूद भारतीय बाजार लगातार तेजी दिखा रहा है। उम्मीद है कि आगे भी भारत दूसरे बाजारों के तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा

अपडेटेड Nov 28, 2022 पर 10:18 PM
निफ्टी के लिए 18450 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि 18650 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 42500 पर इमिडिएट सपोर्ट है। जबकि 45350 पर रजिस्टेंस है

28 नवंबर को दलाल स्ट्रीट पर रिकॉर्ड बनाने की दौड़ जारी रही। मेटल को छोड़ कर सभी सेक्टरों में आई खरीदारी के दम पर सेंसेक्स-निफ्टी आज नया हाई लगाते दिखे। सेंसेक्स (Sensex)ने आज इंट्राडे में 62701.4 का स्तर हिट किया। कारोबार के अंत में ये 211.16 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के साथ 62504.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने आज दिन के कारोबार में 18614.25 का नया हाई बनाया। कारोबार के अंत में ये ऊपर से थोड़ा हल्का होकर 50 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 18562.80 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी ने आज नई बुलंदी हासिल की है। निफ्टी ने आज 274 सेशन बाद नया रिकॉर्ड हाई बना लिया है। निफ्टी ने 19 अक्टूबर 2021 को 18604 का पिछला रिकॉर्ड स्तर छुआ था। निफ्टी ने 13 महीने बाद अपना नया रिकॉर्ड हाई बनाया है। भारतीय बाजार ने आज कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच गिरावट के साथ शुरुआत की थी। लेकिन जल्द ही इसमें रिकवरी आई और कारोबार के अंत में यह रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ।

29 नवंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल


शेयर खान के गौरव रत्न पारखी का कहना है कि बाजार के स्ट्रक्चर पर नजर डालें तो निफ्टी अपसाइड में अभी और तेजी आने के संकेत दे रहा है। निफ्टी के लिए 18400 और 18300 पर मजबूत सपोर्ट है। जब तक निफ्टी इस सपोर्ट जोन के ऊपर टिका रहता है। तब तक इसमें तेजी की संभावना बनी रहेगी। शॉर्ट टर्म में निफ्टी हमें 18400 और फिर 18900 की तरफ जाता दिख सकता है।

कोटक इनवेस्टमेंट की लक्ष्मी अय्यर का कहना है कि इस समय बाजार को सेंटीमेंट और कैपिटल फ्लो से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों और घरेलू संस्थागत निवेशकों दोनों की तरफ से खरीदारी देखने को मिल रही है। ऐसे में हमें अपना रवैया संतुलित बनाए रखने की जरूरत है। बाजार अबतक अधिकांश अच्छी खबरों के असर को पचा चुका है। ऐसे में हमें एक मुश्त कोई बड़ा निवेश करने के बजाय रुक-रुक किश्तों में निवेश करना चाहिए।

इंफ्रा, इंजीनियरिंग और कैपिटल गुड्स सेक्टर में निवेश के अच्छे मौके: नीरज दीवान

हेम सिक्योरिटीज के मोहित निगम का कहना है कि तमाम ग्लोबल चिंताओं के बावजूद भारतीय बाजार लगातार तेजी दिखा रहा है। उम्मीद है कि आगे भी भारत दूसरे बाजारों के तुलना में बेहतर प्रदर्शन करता रहेगा। कंपनियों के मजबूत प्रदर्शन और मांग में आती तेजी का फायदा इकोनॉमी और बाजार दोनों को मिलेगा। वर्तमान में आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर अच्छे नजर आ रहे हैं। निफ्टी के लिए 18450 पर इमीडिएट सपोर्ट नजर आ रहा है। जबकि 18650 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। वहीं बैंक निफ्टी के लिए 42500 पर इमिडिएट सपोर्ट है। जबकि 45350 पर रजिस्टेंस है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।