बाजार के आगे के चाल पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि 23,800 के नीचे अगर बंद हुए तो बड़ा निगेटिव होगा। 23,800 के नीचे 23,500 और 23,350 का रास्ता खुलेगा। दिक्कत ये है कि इस बार निफ्टी बैंक ज्यादा दबाव बना रहा है। इस हफ्ते बैंक निफ्टी करीब 4% नीचे आया। रिलायंस भी कमजोर हो रहा है, 52 हफ्ते के निचले स्तर से सिर्फ 1% दूर रहा। एक अकेला IT बेचारा क्या कर लेगा, थोड़ा फार्मा का भी सहारा है। बड़े सेक्टर्स में सिर्फ IT बुल मार्केट में है। खैर, इंडेक्स में ट्रेडिंग बहुत पैसा बनाकर नहीं दे रही है। चुनिंदा शेयरों में बाजार शायद आज भी मौका देगा। इस हफ्ते मिडकैप इंडेक्स सिर्फ 0.7% नीचे जबकि निफ्टी 3.3% नीचे है।
