Stock Market: शेयर बाजार में मुनाफावसूली, निफ्टी 5 दिनों के बाद लुढ़का, निवेशकों के ₹3.19 लाख करोड़ डूबे

Share Market Today: शेयर बाजार में बुधवार 19 जून को रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स महज 36 अंक बढ़कर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में पिछले 5 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 3.19 लाख करोड़ रुपये डूब गई

अपडेटेड Jun 19, 2024 पर 7:55 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 434.05 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में बुधवार 19 जून को रिकॉर्ड स्तर से मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स महज 36 अंक बढ़कर बंद हुआ। जबकि निफ्टी में पिछले 5 दिनों से जारी तेजी का सिलसिला टूट गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज 3.19 लाख करोड़ रुपये डूब गई। हालांकि इससे पहले दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने अपना नया उच्चतम स्तर छुआ। ब्रॉडर मार्केट भी मुनाफावसूली से अछूता नहीं रहा है। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.91 फीसदी और 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी और BFSI सेक्टर को छोड़ दें तो, BSE के बाकी सेक्टोरल इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 36.45 अंक या 0.047% की तेजी के साथ 77,337.59 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 77,851.63 का अपना नया ऑलटाइम छुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 36.30 अंक या 0.15% की गिरावट के साथ 23,521.60 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसने 23,664.005 अंक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

निवेशकों के ₹3.19 लाख करोड़ डूबे


बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 जून को घटकर 434.05 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 18 जून को 437.24 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 3.19 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 3.19 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 3.17 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.48% से लेकर 3.06 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 20 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी टाइटन (Titan) का शेयर 3.47 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा भारती एयरटेल (Bharti Airtel), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki), लर्सन एंड टुब्रो (L&T) और एनटीपीसी (NTPC) के शेयर क्रमश: 1.99% से लेकर 2.49% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock8

2,228 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,972 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,642 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,228 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 102 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 315 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 20 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade8

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Defence Stocks में मुनाफावसूली का दिखा दबाव, 5% तक टूटे शेयर, लेकिन इसमें आई तेजी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।