Stock Market: सेंसेक्स पहली बार 78,000 के पार, निफ्टी ने भी रचा इतिहास; निवेशकों ने की ₹16,000 करोड़ की कमाई

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 25 जून को नया रिकॉर्ड बना। सेंसेक्स 700 अंकों की छलांग लगाकर पहली बार 78,000 के पार गया। वहीं निफ्टी भी अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब ₹15,000 करोड़ का मुनाफा हुआ। हालांकि इस बीच ब्रॉडर मार्केट में मुनाफावसूली देखने को मिली

अपडेटेड Jun 25, 2024 पर 5:01 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 435.76 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में आज 25 जून को नया रिकॉर्ड बना। सेंसेक्स 700 अंकों की छलांग लगाकर पहली बार 78,000 के पार गया। वहीं निफ्टी भी अपने अबतक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब ₹16,000 करोड़ का मुनाफा हुआ। हालांकि इस बीच ब्रॉडर मार्केट में मुनाफावसूली देखने को मिली। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.26 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.03 फीसदी गिरकर बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ भी बैकिंग और फाइनेंशिय सर्विसेज के इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक बढ़कर बंद हुए। वहीं दूसरी ओर रियल्टी, पावर और यूटिलिटी शेयरों के इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक टूटकर बंद हुए।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 712.45 अंक या 0.92% की तेजी के साथ 78,053.52 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 78,164.71 का नया उच्च स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 183.45 अंक या 0.78% बढ़कर 23,721.30 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने भी 23,754.15 का नया आलटाइम हाई बनाया।

निवेशकों ने ₹16,000 करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जून को बढ़कर 435.76 लाख करोड़ रुपये पहुंच आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 24 जून को 435.60 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 16,000 करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 16,000 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक 3.66 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और लर्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.56% से लेकर 2.91 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी पावर ग्रिड (Power Grid) का शेयर 1.88 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा एशियन पेंट्स (Asian Paints), टाटा स्टील (Tata Steel), नेस्ले इंडिया (Nestle India) और मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयर क्रमश: 0.52% से लेकर 1.16% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex3

2,077 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,000 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,805 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,077 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 118 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 312 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 21 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex3f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Happiest Minds Shares: इस ब्लॉक डील ने की तगड़ी स्ट्राइक, 9% से अधिक टूट गए शेयर

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।