Stock Market: सेंसेक्स 141 अंक बढ़कर बंद, निवेशकों को एक दिन में ₹1.91 लाख करोड़ का मुनाफा

Share Market Today: हल्के उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज 20 जून को हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 141 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,500 के पार बंद हुआ। इसके चलते आज दिन भर में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jun 20, 2024 पर 7:31 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 435.86 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: हल्के उतार-चढ़ाव के बीच भारतीय शेयर बाजार आज 20 जून को हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 141 अंक बढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 23,500 के पार बंद हुआ। इसके चलते आज दिन भर में शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति करीब 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में तेजी रही। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमश: 0.55 फीसदी और 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं सेक्टरोल इंडेक्स में आज रियल्टी और मेटल शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर ऑटो और यूटिलिटी शेयरों में गिरावट का माहौल रहा।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 141.34 अंक या 0.18% की तेजी के साथ 77,478.93 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 51 अंक या 0.22% बढ़कर 23,567.00 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों ने ₹1.91 लाख करोड़ कमाया

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 19 जून को बढ़कर 435.86 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार 18 जून को 433.95 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.91 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.91 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयरों में सबसे अधिक 1.67 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद टाटा स्टील (Tata Steel), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 0.95% से लेकर 1.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 14 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 2.10 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा सन फार्मा (Sun Pharma), एनटीपीसी (NTPC), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) और पावर ग्रिड (Power Grid) के शेयर क्रमश: 0.90% से लेकर 1.85% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock9

2,228 शेयरों में रही तेजी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,981 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,288 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,562 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 131 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 284 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 15 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensextrade9

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- HDFC Bank के शेयरों पर Mutual funds का भरोसा बरकरार, लगातार पांचवें महीने की खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।