Stock market: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में हुए बंद, स्मॉलकैप इंडेक्स धराशायी, निवेशकों को ₹2.5 लाख करोड़ का नुकसान

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 फरवरी को एक दिन बाद गिरावट लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.71 फीसदी लुढ़क गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 2.51 लाख करोड़ रुपये डूब गए

अपडेटेड Feb 18, 2025 पर 4:08 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 397.81 लाख करोड़ हो गया

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजारों में आज 18 फरवरी को एक दिन बाद गिरावट लौट आई। सेंसेक्स और निफ्टी उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुए। हालांकि छोटे और मझोले शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.19 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1.71 फीसदी लुढ़क गया। इसके चलते शेयर बाजार में आज निवेशकों के करीब 2.51 लाख करोड़ रुपये डूब गए। सबसे अधिक गिरावट इंडस्ट्रियल्स, टेलीकॉम और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर यूटिलिटी, आईटी, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में तेजी देखने को मिली।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 29.47 अंक या 0.039 फीसदी की गिरावट के साथ 75,967.39 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स, निफ्टी 14.20 अंक या 0.062 फीसदी लुढ़ककर 22,945.30 के स्तर पर बंद हुआ।

निवेशकों के ₹2.51 लाख करोड़ डूबे

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 18 फरवरी को घटकर 397.81 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 17 फरवरी को 400.32 लाख करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें एनटीपीसी (NTPC) के शेयरों में 2.94 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद जोमैटो (Zomato), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), पावर ग्रिड (Power Grid) और कोटक महिंद्रा बैंक (Koatak Mah Bank) के शेयर 0.98 फीसदी से लेकर 2.15 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक गिरावट

वहीं सेंसेक्स के बाकी 15 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) का शेयर 2.38 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयरों में 0.87 फीसदी से लेकर 1.87% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex163

2,914 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,064 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,037 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,914 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 113शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 51 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 787 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex163f

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- टेस्ला ने भारत में शुरू की भर्ती, ऑटो शेयरों में मचा हड़कंप; अशोक लीलैंड, महिंद्रा, टाटा मोटर्स भी लुढ़के

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।