शेयर बाजार में फिर टूटे रिकॉर्ड, रिलायंस और बैकिंग शेयर चमके, निवेशकों ने ₹1.21 लाख करोड़ कमाए

Share Market Today: शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड बनने का सिलसिला बुधवार 25 जून को भी जारी रहा। सेंसेक्स जहां 600 अंकों से अधिक की उछाल के साथ नई उंचाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 23,850 के पार चला गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई

अपडेटेड Jun 26, 2024 पर 4:02 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज बढ़कर 436.97 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Today: शेयर बाजार में नए रिकॉर्ड बनने का सिलसिला बुधवार 25 जून को भी जारी रहा। सेंसेक्स जहां 600 अंकों से अधिक की उछाल के साथ नई उंचाई पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 23,850 के पार चला गया। इसके चलते आज शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। सेंसेक्स और निफ्टी में सबसे अधिक वेटेज रखने वाला रिलायंस इंडस्ट्रीज आज करीब 4 फीसदी की उछाल के साथ अपने 52-वीक हाई के करीब पहुंच गए। इसके अलावा बैंकिंग शेयरों में तेजी से भी इंडेक्स को सपोर्ट मिला। हालांकि दूसरी ओर मिडकैप शेयरों में मुनाफावसूली आज भी जारी रही। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी गिरकर बंद हुए। दूसरी ओर स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.15 फीसदी की तेजी रही।

कारोबार के अंत में, बीएसई सेंसेक्स 620.73 अंक या 0.80% की तेजी के साथ 78,674.25 अंक पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने 78,759.40 का नया उच्च स्तर छुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 120.60 अंक या 0.51% बढ़कर 23,841.90 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में इसने भी 23,889.90 का नया आलटाइम हाई बनाया।

निवेशकों ने ₹1.21 लाख करोड़ कमाए

बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 25 जून को बढ़कर 436.97 लाख करोड़ रुपये पहुंच आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 24 जून को 435.76 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 1.21 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।


सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर

बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 18 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें भी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में सबसे अधिक 3.87 फीसदी की तेजी रही। इसके बाद भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement), सन फार्मा (Sun Pharma) और अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी देखी गई और ये 1.28% से लेकर 3.31 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर

वहीं सेंसेक्स के बाकी 12 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) का शेयर 1.89 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। इसके अलावा टाटा स्टील (Tata Steel), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) और टाइटन (Titan) के शेयर क्रमश: 0.98% से लेकर 1.59% की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल, इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensex13

1,967 शेयरों में रही गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,008 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,916 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,967 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 125 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 296 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 25 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

sensex13a

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

यह भी पढ़ें- Zee Media के शेयरों में 8% का उछाल, 200 करोड़ रुपये के फंड जुटाने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।