Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार 22 दिसंबर को लगातार दूसरे दिन तेजी के साथ बंद हुए। क्रिसमस से पहले आखिरी कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 180 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं निफ्टी उछलकर 21,350 के पास पहुंच गया। इसके चलते शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति आज दिनभर में करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई। ब्रॉडर मार्केट में भी जमकर खरीदारी हुई। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.04 फीसदी, वहीं मिडकैप इंडेक्स 0.74 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए। सबसे अधिक तेजी रियल्टी, मेटल और आईटी शेयरों में देखने को मिली। वहीं ऑटो, कैपिटल गुड्स और फार्मा शेयरों के इंडेक्स भी 1% से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। हालांकि बैंकिंग शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
कारोबार के अंत में बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 180.48 अंक या 0.25% की तेजी के साथ 71,045.58 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों का वाला सूचकांक, निफ्टी (Nifty) 94.35 अंक या 0.44 फीसदी बढ़कर 21,349.40 के स्तर पर बंद हुआ।
निवेशकों ने ₹2.44 लाख करोड़ कमाया
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयर
बीएसई सेंसेक्स के 30 में 21 शेयर आज तेजी के साथ बंद हुए। इसमें भी विप्रो (Wipro) के शेयरों में सबसे अधिक 6.59% की तेजी रही। इसके बाद एचसीएल टेक (HCL Tech), टाटा मोटर्स (Tata Motors), मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही और ये 1.91% से लेकर 2.70 फीसदी तक की तेजी के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स के 5 सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं सेंसेक्स बाकी 19 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इसमें भी भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का शेयर 1.13 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयर 0.69% से लेकर 1 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए।
सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-
2,449 शेयरों में रही तेजी
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 3,883 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,449 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 1,313 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 121 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 241 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 14 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।