आज भारतीय बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने के संकेत मिल रहे हैं। 25 जुलाई को भारी उठापटक के बीच बाजार सपाट होकर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 29.07 अंक या 0.04 फीसदी गिरकर 66355.71 पर और निफ्टी 8.30 अंक या 0.04 फीसदी बढ़कर 19680.60 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबारी सत्र में लगभग 1686 शेयर बढ़े है। वहीं, 1754 शेयर गिरे हैं। जबकि 135 शेयर अपरिवर्तित रहे हैं।ऐसे में निफ्टी-बैंक निफ्टी पर क्या होनी चाहिए आपकी निवेश रणनीति आइए जानते है क्या है वीरेंद्र कुमार की राय।
