Market overview : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की 24 सितंबर को लाल निशान में खुले हैं। गिफ्ट निफ्टी 12 अंक यानी 0.03 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,950 पर दिख रहा है। 23 सितंबर को बाजार में लगातार तीसरे कारबारी सत्र में बढ़त जारी रही और आईटी शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी के बीच निफ्टी 25,950 के पार पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 384.30 अंक या 0.45 फीसदी बढ़कर 84,928.61 पर और निफ्टी 148.05 अंक या 0.57 फीसदी बढ़कर 25,939 पर बंद हुआ।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
PNB का 2500 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च
CNBC-आवाज की एक और खबर पर मुहर लग गई है। पंजाब नेशनल बैंक ने 2500 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च किया है। इसकी साइज को बढ़ा कर 5000 करोड़ रुपए तक करने का विकल्प भी खुला हुआ है। इसका इंडीकेटिव प्राइस फ्लोर प्राइस से 5 फीसदी डिस्काउंट पर करीब 104 रुपए है।
91% F&O ट्रेडर्स घाटे में, एल्गो ट्रेडर बना रहे हैं मुनाफा
SEBI की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि पिछले दो साल में F&O में 91% ट्रेडर्स से ज्यादा को हुआ घाटा हुआ है। सिर्फ एक परसेंट ट्रेडर्स का मुनाफा एक लाख के पार रहा है। FPIs और प्रॉप ट्रेडर्स एल्गो ट्रेडिंग से मोटा मुनाफा कमा रहे हैं।
ग्लोबल बाजार से पॉजिटिव संकेत
ग्लोबल बाजार से पॉजिटिव संकेत मिल रहे है। एशिया में मजबूती देखने को मिली। सुबह के कारोबार में गिफ्ट निफ्टी 70 अंक उछलकर पहली बार 26000 के पार निकला। हालांकि बाद में इसमें गिरावट आई। फिलहाल अभी ये 27 अंक यानी 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। अमेरिकी बाजारों से भी पॉजिटिव संकेत मिले हैं। डाओ और S&P500 इंडेक्स कल रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए थे। नैस्डेक जुलाई के हाई से सिर्फ 4 फीसदी दूर बंद हुआ। बाजार को US में इस साल बड़ी दर कटौती की उम्मीद है।
अमेरिकी बाजार पर जेपी मॉर्गन की राय
अमेरिकी बाजार पर जेपी मॉर्गन का कहना है कि बीते 4 हफ्तों में हेज फंड्स ने शॉर्ट पोजीशन बढ़ाई है। लॉन्ग की तुलना में शॉर्ट की पोजीशन बढ़ाई है। वहीं BofA का कहना है कि बाजार की स्थिति अब भी अस्थिर बनी हुई है। नई ऊंचाई के बाद भी स्थिति अस्थिर बनी हुई है।
इस बीच इंटरनेशनल मार्केट में सोना रिकॉर्ड पर पहुंच गया है। COMEX पर इसके भाव 2660 डॉलर के करीब दिख रहे हैं। वहीं अमेरिका में इसका हाजिर भाव भी 2634 डॉलर के पार चला गया है । मिडिल ईस्ट संकट गहराने और अमेरिका में दरों बड़ी कटौती की उम्मीद से सोने में तेजी आई है।
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 27 अंक यानी 0.09 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 37,961.41 के आसपास दिख रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.07 फीसदी की बढ़त दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.05 फीसदी गिरकर 22,277.68 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 3.01 फीसदी की बढ़त के साथ 18,795.72 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 2.29 फीसदी की बढ़त के साथ 2,811.78 के स्तर पर दिख रहा है।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 23 सितंबर को 404 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 1022 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
कोल इंडिया ने RRVUNL (राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम) के साथ JV करार किया है। इस करार के तहत 800 मेगावॉट के 2 ब्राउनफिल्ड थर्मल प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। ये प्रोजेक्ट RRUVNL के कालीसिंध पावर स्टेशन में बनेंगे।
नवंबर में NTPC ग्रीन एनर्जी का IPO संभव है। NTPC ग्रीन एनर्जी, NTPC की सब्सिडियरी है। IPO के लिए कंपनी जल्द ही भारत और विदेशों में रोड शो करेगी। मुंबई, लंदन, सिंगापुर समते कई जगहों पर रोड शो होगा