Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today- गिफ्ट निफ्टी हल्के हरे निशान में कारोबार कर रहा है। इससे ब्रॉडर मार्केट के सपाट से पॉजिटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी 3.50 अंक यानी 0.01 फीसदी की हल्की तेजी के साथ 26,350 के आसपास दिख रहा है। एशिया के बाजारों में बढ़त जारी है
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नेट बॉयर बन गए हैं। उन्होंने 26 सितंबर को 629.96 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी
Market overview : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी की 27 सितंबर को सकारात्मक शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्टी निफ्टी हरे निशान में कारोबार करते हुए ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी 26 सितंबर को तेजड़ियों ने बाजार पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली और बेंचमार्क सूचकांक सभी सेक्टरों में आई खरीदारी और अच्छे ग्लोबल संकेतों के दम नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 666.25 अंक या 0.78 फीसदी बढ़कर 85,836.12 पर और निफ्टी 211.80 अंक या 0.81 फीसदी बढ़कर 26,216 पर बंद हुआ।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
एक्सेंचर ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाया, भारतीय IT कंपनियों पर आज रहेगा फोकस
Accenture ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2025 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाकर 3-6 फीसदी कर दिया गया है। कंपनी ने 4 बिलियन डॉलर के शेयर बायबैक का भी एलान किया है।
सोमवार से निफ्टी में आएंगे BEL और ट्रेंट
निफ्टी में सोमवार से BEL और TRENT की एंट्री होगी। इसके साथ ही LTIM और डिवीज लैब निफ्टी से बाहर रोगा। इसके लिए आज एडजेस्टमेंट होंगे।
गिफ्ट निफ्टी
गिफ्ट निफ्टी हल्के हरे निशान में कारोबार कर रहा है। इससे ब्रॉडर मार्केट के सपाट से पॉजिटिव शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्टी निफ्टी 3.50 अंक यानी 0.01 फीसदी की हल्की तेजी के साथ 26,350 के आसपास दिख रहा है।
एशियाई बाजार
एशिया के बाजारों में बढ़त जारी है। चीन के नवीनतम प्रोत्साहन उपायों से वित्तीय बाजारों में जोखिम उठाने की प्रवृत्ति को और बढ़ावा मिला है और अमेरिकी बेंचमार्क ने नए रिकॉर्ड बनाए है। इसका असर एशियाई बाजारों पर देखने को मिल रहा है। निक्केई करीब 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 38,964.65 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.57 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.57 फीसदी चढ़कर 22,988.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 2.24 फीसदी की बढ़त के साथ 20,361.90 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। जबकि शंघाई कम्पोजिट 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 3,030.52 के स्तर पर दिख रहा है।
अमेरिकी बाजार
माइक्रोन टेक्नोलॉजी के शेयरों में तेजी आने और अमेरिका में बेरोजगारी के दावों की मजबूत रिपोर्ट से श्रम बाजार की चिंताएं कम हुई हैं। इसके कारण गुरुवार को एसएंडपी 500 ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर क्लेजिंग की और डॉव तथा नैस्डैक में भी तेजी आई। बेंचमार्क एसएंडपी 500 इंडेक्स 5,767.37 के रिकॉर्ड इंट्राडे उच्च स्तर पर पहुंचने के बाद 23.11 अंक या 0.40 फीसदी बढ़कर 5,745.37 पर बंद हुआ। ब्लू-चिप डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 260.36 अंक या 0.62 फीसदी बढ़कर 42,175.11 पर पहुंच गया। नैस्डैक कंपोजिट 108.09 अंक या 0.60 फीसदी बढ़कर 18,190.29 पर पहुंच गया।
इंटरनेशनल मार्केट में बेस मेटल्स की कीमतों में तेजी आई है। कॉपर 2 महीनों की ऊंचाई पर पहुंचा गया है। कॉपर का भाव 4.60 डॉलर के करीब दिख रहा है। स्टील 1 महीने की ऊंचाई पर कारोबार कर रहा है। एल्युमिनियम और जिंक भी 3 महीनों की ऊंचाई पर हैं। इधर चीन अतिरिक्त राहत पैकेज पर विचार कर रहा है। 1 ट्रिलियन युआन के अतिरिक्त पैकेज की उम्मीद है। इससे मेटल्स में और जोश आ सकता है।
सोने-चांदी की चमक बढ़ी
इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी जारी है। सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। COMEX पर सोना 2700 डॉलर के पार निकल गया है। वहीं चांदी 12 सालों की ऊंचाई पर पहुंच गई है। COMEX पर चांदी का भाव 33 के पार चला गया है। बाजार को अमेरिका में 0.75 फीसजी दरें घटने की उम्मीद है।
कच्चे तेल में नरमी जारी
कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही। कच्चे तेल की कीमतों में करीब 3.50 फीसदी की गिरावट आई है। ब्रेंट का भाव 72 डॉलर के नीचे फिसला गया है। जबकि WTI में भी 68 डॉलर के नीचे कारोबार हो रहा है। सऊदी के उत्पादन बढ़ाने की खबरों से दबाव बना है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) नेट बॉयर बन गए हैं। उन्होंने 26 सितंबर को 629.96 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए उसी दिन 2405 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
डॉलर इंडेक्स में तेजी
पिछले सत्र में गिरावट के बाद शुक्रवार को डॉलर स्थिर रहा। क्योकि 10-ईयर अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड अधिकांशतः स्थिर रहा। डॉलर इंडेक्स 100.70 के स्तर पर नजर आ रहा है।
एशियाई मुद्राओं में मिला-जुला रुख
शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई मुद्राओं में मिलाजुला रुख देखने को मिला है। मलेशियाई रिंगित में तेजी रही, जबकि जापानी येन और इंडोनेशियाई रुपिया में सबसे अधिक गिरावट आई है।