Stock Market: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। निवेशकों में, यम ब्रांड्स और दूसरी कंपनियों द्वारा अपने नतीजों या आउटलुक में ट्रेड टैरिफ का उल्लेख किए जान बाद टैरिफ के प्रभाव के लेकर चिंता नजर आ रही थी

अपडेटेड Aug 06, 2025 पर 9:27 AM
Stock Market : आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 37.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 6 अगस्त को कमजोर रुख के साथ खुले हैं। गिफ्ट निफ्टी भी आज सुबह कुछ देर पहले 24,661.50 के आसपास लाल निशान में कारोबार कर रहा था। वहीं, पिछले कारोबारी दिन भारतीय इक्विटी इंडेक्सों ने पिछले सत्र की कुछ बढ़त खो दी और निफ्टी 24,700 से नीचे लाल निशान में बंद हुआ। कल ऑटो को छोड़कर अधिकांश सेक्टोरल इंडेक्सों में बिकवाली आई थी।

कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 308.47 अंक या 0.38 प्रतिशत गिरकर 80,710.25 पर और निफ्टी 73.20 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 24,649.55 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


डिफेंस शेयरों पर फोकस, 67,000 Cr के डिफेंस सौदे को मंजूरी

डिफेंस शेयरों पर आज फोकस रहेगा। Defence Acquisition Council यानी DAC ने 67,000 करोड़ के रक्षा खरीद सौदों को मंजूरी दे दी है। सेना की क्षमता बढ़ाने के लिए फैसला किया गया है।

अगले 24 घंटे में भारत पर भारी टैरिफ: ट्रंप

अगले 24 घंटे में भारत पर भारी टैरिफ लगाने का ट्रंप की धमकी आई है। CNBC को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि US के लिए भारत अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं है। उन्होंने अगले 1 हफ्ते में फार्मा, सेमिकंडक्टर चिप पर टैरिफ लगाने की बात कही है। उन्होंने ये भी कहा कि 1 साल के अंदर फार्मा पर 250 परसेंट तक टैरिफ लगाएंगे।

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी का एलान आज, ब्याज दरों में 0.25% की कटौती संभव

बाजार की नजर आज आने वाली RBI की मॉनेटरी पॉलिसी पर रहेगी। महंगाई कंट्रोल में होने से चौथाई परसेंट रेट कट का और गिफ्टमिल सकता है। इससे बैंकिंग,रियल्टी और ऑटो शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

अनुमान के करीब भारती एयरटेल के नतीजे, ल्यूपिन के अच्छे रिजल्ट

पहली तिमाही में भारती एयरटेल के नतीजे अनुमान के आसपास रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 46 फीसदी घटा है। लेकिन रेवेन्यू और EBITDA में 3 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी के मार्जिन फ्लैट रहे हैं। तिमाही आधार पर ARPU 245 से बढ़कर 250 रुपए पर रहा है। वहीं, ल्यूपिन के अच्छे रिजल्ट आए हैं। मुनाफा 52 फीसदी बढ़ा है। मार्जिन में भी अच्छी बढ़त दिखी है।

हीरो मोटो, बजाज ऑटो के नतीजे आज, वायदा की 10 कंपनियों के नतीजों का इंतजार

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। निफ्टी की तीन कंपनियों, हीरो मोटो, बजाज ऑटो और ट्रेंट के रिजल्ट आएंगे। हीरो मोटो के मुनाफे, आय और मार्जिन पर दबाव दिख सकता है। साथ ही पिडिलाइट, डिवीज लैब समेत वायदा की 10 कंपनियों के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 24,661.50 के आसपास गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है,जो आज के लिए कमजोरी का संकेत है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 37.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 40,792.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.17 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.69 फीसदी गिरकर 23,478.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 24,756.00 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.12 कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.03 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 3,619.39 के स्तर पर दिख रहा है।

Market today : निफ्टी के 24500 से नीचे जाने पर बढ़ेगी बिकवाली, ऊपर की और 24800-24900 का जोन है अहम

अमेरिकी बाजार

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाज़ार में गिरावट देखने को मिली। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 61.90 अंक या 0.14% गिरकर 44,111.74 पर, एसएंडपी 500 30.75 अंक या 0.49% गिरकर 6,299.19 पर और नैस्डैक कंपोजिट 137.03 अंक या 0.65% गिरकर 20,916.55 पर बंद हुआ।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 5 अगस्त को 22 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने उसी दिन 3840 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।