Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: निफ्टी को 21,470 पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,589 और 21,783 पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,084 पर पहला सपोर्ट है। इसके बाद 20,964 और 20,771 पर अगले बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं। बाजार के आज 21 दिसंबर को कमजोरी के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 78 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर मार्केट के लिए कमजोरी के संकेत दे रहा है

अपडेटेड Dec 21, 2023 पर 8:33 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : 20 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,322.08 करोड़ रुपए की बीकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,754.34 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Stock Market News : बाजार के आज 21 दिसंबर को कमजोरी के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 78 अंकों की गिरावट के साथ ब्रॉडर मार्केट के लिए कमजोरी के संकेत दे रहा है। उधर 20 दिसंबर को बाजार कुछ ही घंटों में नई ऊंचाई से भारी गिरावट की ओर चला गया था। व्यापक बिकवाली के कारण बेंचमार्क ने सुबह की सारी बढ़त गंवा दी थी और दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 930.88 अंक या 1.30 फीसदी की गिरावट के साथ 70,506.31 पर और निफ्टी 302.90 अंक या 1.41 फीसदी टूट कर 21,150.20 पर बंद हुआ था।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी को 21,470 पर तत्काल प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद 21,589 और 21,783 पर अगले बड़े रजिस्टेंस हैं। जबकि निचले स्तर पर, इसे 21,084 पर पहला सपोर्ट है। इसके बाद 20,964 और 20,771 पर अगले बड़े सपोर्ट दिख रहे हैं।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।


ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत

ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों पर खासा दबाव है। गिफ्ट निफ्टी भी नीचे कारोबार कर रहा है। मुनाफावसूली के चलते अमेरिकी बाजारों में कल भारी बिकवाली रही। डाओ 475 अंक टूटकर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 70 अंक और नैस्डेक 225 अंक टूटकर बंद हुआ था। अमेरिकी बाजार में भारी बिकवाली में केवल 19 शेयर हरे निशान में बंद हुए थे और डॉव के सभी 30 शेयर लाल निशान में बंद हुए थे। पिछले 7 हफ्तों में जोरदार तेजी के बाद यह सिर्फ मुनाफावसूली थी। इस गिरावट का कोई विशेष कारण नहीं है। आप कह सकते हैं कि यह सांता रैली में कीमतों में गिरावट थी। कल सभी 11 अहम एसएंडपी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए क्योंकि मेजर इंडेक्स में 26 अक्टूबर के बाद 1 फीसदी से अधिक की पहली दैनिक गिरावट आई थी।

मझगांव डॉक और कोचीन शिपयार्ड को मिला बड़ा ऑर्डर

मझगांव डॉक और कोचीन शिपयार्ड को रक्षा मंत्रालय से बड़ा ऑर्डर मिला है। मझगांव डॉक ने 1615 करोड़ का करार किया है। वहीं कोचिन शिपयार्ड ने नौसेना जहाज के रिपेयरिंग के लिए करीब 490 करोड़ का एग्रीमेंट किया है।

ZEE-SONY मर्जर-तारीख बढ़ाने पर होगी बात

सोनी इंडिया मर्जर की तारीख बढ़ाने पर बातचीत के लिए तैयार हो गया है। ZEE ENTERTAINMENT ने डेडलाइन बढ़ाने की मांग की थी।

आज खुलेगा इनोवा कैपटैब का IPO

आज फार्मा कंपनी इनोवा कैपटैब का IPO खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 426 से 448 रुपए प्रति शेयर है। कंपनी इस आईपीओ के जरिए 570 करोड़ रुपए जुटाएगी। एंकर निवेशकों ने आईपीओ में करीब 170 करोड़ रुपए लगाए हैं।

Trade setup for today : शॉर्ट-टर्म डाउनट्रेंड में निफ्टी, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 78 अंक यानी 0.37 की गिरावट के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों के लिए सुस्ती के संकेत दे रहा है। गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 21,139 के आसपास कारोबार कर रहा है।

FII और DII आंकड़े

20 दिसंबर को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,322.08 करोड़ रुपए की बीकवाली की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,754.34 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने 21 दिसंबर के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में अशोक लीलैंड और इंडिया सीमेंट्स को शामिल किया है, जबकि बलरामपुर चीनी मिल्स, डेल्टा कॉर्प, इंडस टावर्स, मणप्पुरम फाइनेंस, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, पीरामल एंटरप्राइजेज, आरबीएल बैंक और सेल को सूची में बरकरार रखा है। ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज और आईआरसीटीसी को इस सूची से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।