Market News : भारतीय बाजारों की शुरुआत आज सुस्त हुई है। हालांकि गिफ्टी निफ्टी हल्की तेजी लेकर 24,879 पर ट्रेड कर रहा है। 1 फरवरी को बजट वाले दिन शेयर बाज़ार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। भारतीय इक्विटी इंडेक्स कमज़ोर होकर बंद हुए। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने केंद्रीय बजट भाषण में इक्विटी F&O ट्रेडिंग पर सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ाने की घोषणा की,जिसके बाद निफ्टी इंट्राडे में 24,600 से नीचे फिसल गया।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
गिफ्ट निफ्टी हल्की बढ़त के साथ 24,879 के आसपास कारोबार कर रहा है। ये दिन की पॉजिटिव शुरुआत का संकेत है।
सोमवार को ज़्यादातर एशियाई शेयर बाज़ार वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स के साथ नीचे गिरे हैं। चांदी में उथल-पुथल भरी ट्रेडिंग के कारण हफ़्ते की शुरुआत घबराहट भरी रही है। गिफ्टी निफ्टी में 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। निक्केई में 0.15 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। स्ट्रेट टाइम्स 0.18 फीसदी की सुस्ती दिखा रहा है। हैंगसेंग में 2.05 फीसदी और ताइवान के बाजार में 1.85 फीसदी का गिरावट है। कोस्पी में तो 4.20 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। शांघाई कम्पोजिट भी 1.27 फीसदी कमजोर नजर आ रहा है।
शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के मेन इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 179.09 अंक या 0.37% गिरकर 48,892.47 पर बंद हुआ था। S&P 500 इंडेक्स 29.98 अंक या 0.43% गिरकर 6,939.03 पर और नैस्डैक कम्पोजिट 223.30 अंक या 0.94% गिरकर 23,461.82 पर बंद हुआ था।
1 फरवरी को, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 588 करोड़ रुपये के इक्विटी शेयर बेचे। इसी तरह घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने भी 682 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
बाजार के लिए मिलेजुले संकेत
बजट पर बाजार के आज के रिएक्शन पर नजर होगी। आज FIIs फुल एक्टिव होंगे। कल बेहद कम वॉल्यूम के बीच FIIs ने बिकवाली की। गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट रहा। आज एशियाई बाजारों में दबाव है। डाओ फ्यूचर्स भी नीचे कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को टेक शेयरों में बिकवाली से नैस्डैक करीब एक परसेंट फिसला था। डाओ जोंस और S&P में भी हल्की गिरावट रही थी।
वित्तीय घाटा घटकर होगा 4.3%, डिफेंस बजट में 22% बढ़ोतरी
बजट में सरकार ने FISCAL PRUDENCE का रोडमैप पेश किया है। कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए 12.2 लाख करोड़ रुपए रखे गए हैं। विनिवेश से 80 हजार करोड़ जुटाने की तैयारी है। सरकार डिफेंस बजट भी 22% बढ़ाएगी। वित्तीय घाटे के लिए 4.3% का लक्ष्य है।
STT बढ़ने से बाजार निराश, शेयर बायबैक पर टैक्स में राहत
F&O में STT बढ़ोतरी से सालाना करीब साढ़े 15 हजार करोड़ रुपए आएंगे। रेवेन्यू सेक्रेटरी का कहना है कि इसका मकसद रेवेन्यू जुटाना और speculative बिजनेस को कम करना है। LTCG में बदलाव की फिलहाल कोई योजना नहीं है।