Market News : विदेशी संकेत आज बेहद खराब हैं। अमेरिका में टेक कंपनियों में भारी बिकवाली से ग्लोबल बाजार सहमे दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब डेढ़ सौ प्वाइंट नीचे है। साउथ कोरिया का बाजार 5 फीसदी तक टूटा है। अमेरिकी बाजारों में भी 1.5 फीसदी तक की गिरावट आई है। अमेजॉन खराब नतीजों के बाद 10 फीसदी टूटा है। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
