Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : गिफ्ट निफ्टी 81.50 अंक यानी 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,619 के आसपास कारोबार कर रहा है। एशियाई स्टॉक्स की शुरुआत आज धीमी रही है। छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग और वॉल्यूम कम दिख रहा है

अपडेटेड Feb 17, 2026 पर 9:22 AM
Stock Market : फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स 16 फरवरी को लगातार दूसरे सेशन में नेट सेलर बने रहे

Stock Market news : निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार के लिए कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश में दूसरे दिन भी बिकवाली रही। गिफ्ट निफ्टी में 80 प्वाइंट का दबाव है। जापान का निक्केई भी नीचे है। ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज छुट्टी है। कल प्रेसिडेंशियल डे के मौके पर अमेरिकी बाजार बंद रहे। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू

भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स ने दो दिन की गिरावट का सिलसिला तोड़ा और 16 फरवरी को उतार-चढ़ाव वाले सेशन में बढ़त के साथ बंद हुए। जिसमें निफ्टी 25,650 के ऊपर बंद हुआ। यह उछाल पावर,एनर्जी,रियल्टी और फाइनेंशियल स्टॉक्स में मजबूत खरीदारी की वजह से आया,जिससे इंट्राडे उतार-चढ़ाव के बावजूद पूरे मार्केट सेंटिमेंट को बेहतर बनाने में मदद मिली। कारोबार बंद होने पर,सेंसेक्स 650.39 पॉइंट्स या 0.79 प्रतिशत बढ़कर 83,277.15 पर और निफ्टी 211.65 पॉइंट्स या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 25,682.75 पर क्लोज हुआ।


क्रूड स्थिर, गोल्ड में मुनाफावसूली

अमेरिका और ईरान के बीच आज बैठक से पहले क्रूड कीमतों में स्थिरता है। ब्रेंट 69 डॉलर के करीब है। उधर सोने में मुनाफावसूली देखने को मिली है। कॉमेक्स गोल्ड 5000 डॉलर के नीचे आ गया है। अनुमान से कम अमेरिकी CPI महंगाई दर के आंकड़े के बाद गोल्ड कीमतों में नरमी आई है।

बंगलुरू में इंडिया-फ्रांस डिफेंस डायलॉग

आज बंगलूरू में फ्रांस के साथ Annual Defence Dialogue में बड़े ऐलान संभव हैं। फ्रांस की कंपनी के साथ मिलकर BEL हैमर मिसाईल बनाएगी। दूसरी डिफेंस कंपनियों के लिए भी कारोबार के मौके बढ़ेंगे । इधर,आज मुंबई में PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रॉन की मुलाकात होगी। इसमें इंडिया-फ्रांस स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप पर चर्चा संभव है।

भारती एयरटेल ने इंडस टावर में बढ़ाई हिस्सेदारी

इंडस टावर में प्रोमोटर भारती एयरटेल ने 12 लाख शेयर खरीदे है। 5 फरवरी से अब तक कंपनी साढ़े 4 करोड़ शेयर खरीद चुकी है। इंडस टावर में भारती एयरटेल की हिस्सेदारी बढ़कर 51.18% हो गई है।

रिकॉर्ड ऊंचाई पर व्यापार घाटा, जनवरी में तीन गुना हुआ सोने का इंपोर्ट

जनवरी में भारत का व्यापार घाटा 34 अरब से ज्यादा होकर रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गया है। गोल्ड इंपोर्ट दिसंबर के 4 अरब डॉलर से बढ़कर 12 अरब डॉलर हो गया है। ETF में बढ़ते निवेश से गोल्ड इंपोर्ट बढ़ा है।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी 81.50 अंक यानी 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,619 के आसपास कारोबार कर रहा है।

एशियन मार्केट

एशियाई स्टॉक्स की शुरुआत आज धीमी रही है। छुट्टियों की वजह से ट्रेडिंग और वॉल्यूम कम दिख रहा है। इन्वेस्टर्स इस हफ़्ते के आखिर में आने वाले नए इकोनॉमिक डेटा पर नजरें बनाए हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 81.50 अंक यानी 0.32 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,619 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,निक्केई में 0.83 परसेंट की कमजोरी दिख रही है।

अमेरिकी बाजार

सोमवार को प्रेसिडेंट्स डे की छुट्टी के कारण US मार्केट बंद थे।

FII और DII फंड फ्लो

फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FIIs) 16 फरवरी को लगातार दूसरे सेशन में नेट सेलर बने रहे, उन्होंने ₹972 करोड़ के इक्विटी बेचे। इसके उलट, डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (DIIs) ने मार्केट को सपोर्ट देना जारी रखा, और ₹1,667 करोड़ के इक्विटी खरीदकर अपनी खरीदारी का सिलसिला लगातार तीसरे दिन जारी रखा।

क्रूड में तेजी

ईरान के एक ज़रूरी शिपिंग कॉरिडोर के पास नेवल एक्सरसाइज़ करने के बाद बढ़े हुए जियोपॉलिटिकल रिस्क को देखते हुए क्रूड ऑयल में तेज़ी देखने को मिल रही है। ब्रेंट में 1.33 फीसदी की और WTI क्रूड में 1.24 फीसदी की तेजी दिखी है।

सोने में गिरावट

मंगलवार को लूनर न्यू ईयर की छुट्टियों के कारण बड़े एशियाई बाज़ारों में कम ट्रेडिंग होने से सोना 1% गिर गया। मज़बूत डॉलर ने भी कीमतों पर दबाव डाला। फिलहाल गोल्ड में 0.87 फीसदी की और चांदी में 2.64 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।

एशियाई करेंसी मिली-जुली

शुरुआती कारोबार में एशियाई करेंसी मिली-जुली ट्रेड कर रही थीं, फिलीपींस पेसो, ताइवान डॉलर, थाई बात और चीन रेनमिनबी में मामूली गिरावट आई,जबकि मलेशियन रिंगित,इंडोनेशियाई रुपिया, साउथ कोरियन वॉन, सिंगापुर डॉलर और जापानी येन में बढ़त हुई थी।

US बॉन्ड यील्ड फ्लैट

ट्रेजरी की दो-साल की यील्ड 2022 के बाद अपने सबसे निचले लेवल पर आ गई,क्योंकि ट्रेडर्स को लगा कि इस साल फेड दो बार से ज़्यादा रेट कम कर सकता है। बेंचमार्क 10-साल की यील्ड 4.05% रही, जो नवंबर के बाद का सबसे निचला लेवल है।

डॉलर इंडेक्स ऊपर

मंगलवार को डॉलर में बढ़त बनी रही, क्योंकि मार्केट इस हफ़्ते के आखिर में फेडरल रिजर्व द्वारा रेट में कटौती के संभावित समय के बारे में मिलने वाले सिग्नल का इंतज़ार कर रहे थे। फिलहाल ये 97.103 के लेवल पर नजर आ रहा है।

 

Market trend : 25850 से ऊपर जाने पर निफ्टी में 26000 का लेवल मुमकिन, बैंक निफ्टी में भी 62100 का टारगेट संभव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।