Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : चौथी तिमाही में ABB के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 18 फीसदी घटा है। हालांकि रेवेन्यू में 6% की बढ़त रही है। लेकिन EBITDA में 17% का दबाव दिखा है। मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी है

अपडेटेड Feb 20, 2026 पर 9:10 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : ईरान में बढ़ते तनाव से सेंटीमेंट पर असर पड़ने से एशियाई इक्विटीज़ मिलीजुली दिख रही हैं। जबकि, क्रूड अगस्त के बाद अपने सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया है

Stock Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज भी कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की वायदा और कैश मिलाकर करीब 3500 करोड़ की बिकवाली हुई है। गिफ्ट निफ्टी में हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। एशियाई मार्केट भी कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। कल अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट दिखी थी। डाओ जोंस करीब 275 प्वाइंट कमजोर बंद हुआ था। नैस्डैक और S&P में भी हल्का दबाव देखने को मिला था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू


19 फरवरी को भारतीय इक्विटी मार्केट अपनी शुरुआती तेज़ी बनाए रखने में नाकाम रहे और तीन दिन की बढ़त का सिलसिला टूट गया। निफ्टी इंट्राडे में 25,400 के नीचे फिसल गया और सभी सेक्टर्स में बड़े पैमाने पर बिकवाली हुई। US और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से इन्वेस्टर सेंटिमेंट और खराब हो गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,236.11 अंक या 1.48 फीसदी गिरकर 82,498.14 पर और निफ्टी 365 अंक या 1.41 फीसदी गिरकर 25,454.35 पर बंद हुआ था।

US- ईरान टेंशन और बढ़ी

US-ईरान टेंशन और बढ़ गया है। जिनेवा में परमाणु वार्ता बेनतीजा रही है। ट्रंप ने ईरान को 10 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि मिसाइल और परमाणु समझौता करों वरना बुरा होगा परिणाम होगा। इधर वेस्ट एशिया में अमेरिका ने अपना सैन्य जमावड़ा बढ़ा दिया है।

सोने में भी बढ़ी तेजी

अमेरिका और ईरान के बढ़ते तनाव के बीच क्रूड 6 महीने की ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसका भाव 72 डॉलर करीब नजर आ रहा है। इस हफ्ते क्रूड की कीमतें 5% चढ़ चुकी हैं। वहीं सोना भी फिर 5000 डॉलर के ऊपर निकल गया है।

मिले-जुले रहे ABB के नतीजे

चौथी तिमाही में ABB के नतीजे मिले-जुले रहे हैं। कंपनी का मुनाफा 18 फीसदी घटा है। हालांकि रेवेन्यू में 6% की बढ़त रही है। लेकिन EBITDA में 17% का दबाव दिखा है। मार्जिन पर तगड़ी मार पड़ी है।

नोवार्टिस इंडिया को खरीदेगी ChrysCapital

Novartis AG ने NOVARTIS INDIA में करीब 71% हिस्सेदारी बेचने के लिए ChrysCapital के साथ करार किया है। ChrysCapital ने 26% अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए करीब 861 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन ऑफर का एलान किया है।

गिफ्ट निफ्टी

गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल ये 36.50 अंक यानी 0.14 फीसदी तेजी के साथ 25,439.50 के आसपास कारोबार कर रहा है।

एशियन मार्केट

ईरान में बढ़ते तनाव से सेंटीमेंट पर असर पड़ने से एशियाई इक्विटीज़ मिलीजुली दिख रही हैं। जबकि, क्रूड अगस्त के बाद अपने सबसे ऊंचे लेवल पर पहुंच गया है। गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। फिलहाल ये 36.50 अंक यानी 0.14 फीसदी तेजी के साथ 25,439.50 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं,निक्केई में 1.11 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। जबकि, स्ट्रेट टाइम्स में 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। हैंग सैंग 0.68 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान और चीन के बाजार आज भी बंद हैं। कोस्पी में 1.45 फीसदी की तेजी है।

अमेरिकी बाजार

वॉल स्ट्रीट गुरुवार को प्राइवेट इक्विटी कंपनियों में हुए नुकसान और वॉलमार्ट और एप्पल में कमजोरी के साथ नीचे बंद हुआ,जबकि इंडस्ट्रियल कंपनियों में कमाई से होने वाली बढ़त ने नुकसान को सीमित कर दिया। नैस्डैक 0.31% गिरकर 22,682.73 अंक पर आ गया, जबकि डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.54% गिरकर 49,395.16 अंक पर आ गया।

FII और DII फंड फ्लो

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 19 फरवरी को 880 करोड़ रुपये के शेयर बेचकर अपनी दो दिन की खरीदारी का सिलसिला तोड़ा। इस बीच,घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने भी पांच दिन की खरीदारी का सिलसिला खत्म करते हुए 596 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

 

Market cues : टेक्निकल इंडीकेटर कमजोर, 25400 के नीचे जाने पर निफ्टी में देखने को मिल सकता है 25300-25200 का लेवल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।