Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एशियाई करेंसी ज़्यादातर गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थीं। ताइवान डॉलर सबसे ज़्यादा गिरी थी। उसके बाद साउथ कोरियन वॉन,फिलीपींस पेसो,सिंगापुर डॉलर और मलेशियन रिंगिट नजर आ रहे थे

Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 27, 2026 पर 8:29 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : 26 फरवरी को फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स नेट सेलर रहे। उन्होंने 3,465 करोड़ के इक्विटी शेयर बेचे

Stock Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत मिल रहे हैं। FIIs की कैश में करीब 3500 करोड़ की बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी में 75 अंक का दबाव दिख रहा है। एशिया में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। उधर कल रिकवरी के बावजूद नैस्डैक एक परसेंट से ज्यादा नीचे बंद हुआ था। हालांकि डाओ जोंस मामूली बढ़त पर बंद होने में कामयाब रहा था। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

मार्केट ओवर व्यू

कल इंडियन इक्विटी मार्केट अपनी शुरुआती बढ़त को बनाए रखने में नाकाम रहे और एक और उतार-चढ़ाव वाले सेशन में बिना किसी बदलाव के बंद हुए। निफ्टी 25500 से नीचे बंद हुआ। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 27.46 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 82,248.61 पर और निफ्टी 14.05 अंक या 0.06 प्रतिशत बढ़कर 25,496.55 पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.6% बढ़ा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट बंद हुआ था।

क्रूड और चांदी में नरमी, गोल्ड स्टेबल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें