Credit Cards

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Stock Market: निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,659 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,738 और 21,789 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,605 फिर 21,574 और 21,523 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है। एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि वर्तमान में निफ्टी का तत्काल सपोर्ट 21,600 पर शिफ्ट हो गया है

अपडेटेड Jan 12, 2024 पर 9:32 AM
Story continues below Advertisement
Stock Market : एनएसई ने 12 जनवरी के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में बीएचईएल, डेल्टा कॉर्प और पॉलीकैब इंडिया को शामिल किया है

Stock Market News : बाजार के आज 12 जनवरी को हल्की बढ़त के साथ खुलने के संकेत दिख रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 21 अंकों की बढ़त के साथ बाजार के लिए अच्छे संकेत दे रहा है। वहीं पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो 11 जनवरी को बीएसई सेंसेक्स 63.5 अंक बढ़कर 71,721 पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 28.5 अंक बढ़कर 21,647 पर बंद हुआ था। डेली चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था क्योंकि क्लोजिंग, ओपनिंग लेवल से नीचे हुई थी। फीयर इंडेक्स इंडिया VIX 1.07 फीसदी गिरकर 12.77 के स्तर पर आ गया, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली।

पिवट प्वाइंट कैलकुलेटर से संकेत मिलता है कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 21,659 और उसके बाद दूसरे बड़े रजिस्टेंस 21,738 और 21,789 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 21,605 फिर 21,574 और 21,523 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

एलकेपी सिक्योरिटीज के कुणाल शाह का कहना है कि वर्तमान में निफ्टी का तत्काल सपोर्ट 21,600 पर शिफ्ट हो गया है, जबकि 21,730 पर रजिस्टेंस नजर आ रहा है। निफ्टी के लिए बड़ा पोजीशनल सपोर्ट 21,500 पर बना हुआ है।


करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

HCL TECH और WIPRO के नतीजे आज

IT स्पेस में आज नतीजों के दम पर एक्शन दिखेगा। HCL TECH और WIPRO के तीसरी तिमाही के नतीजे आज आएंगे। WIPRO का डॉलर रेवेन्यू करीब 3 फीददी घट सकता है। वहीं HCL टेक के डॉलर रेवेन्यू में 3.8 फीसदी की ग्रोथ संभव है।

NYKAA में आज 490 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव

NYKAA में आज 490 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव है। Lexdale International हिस्सा बेच सकता है। 3 फीसदी डिस्काउंट पर करीब 188 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस संभव है।

ग्लोबल बाजारों से मिले जुले संकेत

ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजार मिलेजुले हैं। गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त दिख रही है। डाओ फ्यूचर्स नीचे दिख रहा है। रिटेल महंगाई के आंकड़ों के अनुमान से ज्यादा रहने के बाद अमेरिकी बाजार कल फ्लैट रहे थे।

अमेरिका में रिटेल महंगाई अनुमान से ज्यादा बढ़ी, आज शाम आएंगे घरेलू रिटेल महंगाई आंकड़े

अमेरिका में दिसंबर में रिटेल महंगाई अनुमान से 0.3 फीसदी ज्यादा बढ़कर 3.4 फीसदी रही है। वहीं बेरोजगारी भत्ते के आंकड़ों में कमी आई है। बाजार को अब आज शाम आने वाले भारत के रिटेल महंगाई और IIP ग्रोथ के आंकड़ों का इंतजार रहेगा। अमेरिका में दिसंबर में मुद्रास्फीति दर 3.4 फीसदी पर रही है। इसके 3.1 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। अमेरिका में दिसंबर में मुख्य मुद्रास्फीति दर 0.3 फीसदी रही है। इसके 0.2 फीसदी पर रहने का अनुमान किया गया था। अमेरिका में दिसंबर में कोर महंगाई दर 3.9 फीसदी पर रही है। इसके 3.9 फीसदी रहने का अनुमान था।

TCS के नतीजे अनुमान से अच्छे

TCS ने तीसरी तिमाही में अनुमान से बेहतर नतीजे पेश किए है। डॉलर रेवेन्यू में गिरावट की आशंका के मुकाबले एक फीसदी की बढ़त हुई है। मार्जिन में 0.7 फीसदी का सुधार हुआ है। कंपनी का एडजेस्ट मुनाफा 3.5 फीसदी बढ़ा है।

अनुमान पर खरे इंफोसिस के नतीजे

इंफोसिस के नतीजे उम्मीद पर खरे उतरे हैं। रेवेन्यू में अनुमान से कम 1.2 फीसदी का दबाव रहा है। मुनाफे में 1.6% का दबाव रहा है। कंपनी ने रेवेन्यू गाइंडेस की निचली रेंज 1 फीसदी से बढ़ाकर 1.5 फीसदी कर दी है। इंफोसिस के ADR में करीब 4% का उछाल देखने को मिला है।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी 21 अंकों की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्स के बढ़त के साथ शुरुआत के संकेत दे रहा। गिफ्ट निफ्टी वायदा 21,763 अंक का उच्चतम स्तर बनाने के बाद 21,715 अंक पर दिख रहा है।

FII और DII आंकड़े

11 जनवरी को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 865 करोड़ रुपए की बीकवाली की। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,607.08 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

Trade setup for today : निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान पॉजिटिव, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने के लिए इन आंकड़ों पर रहे नजर

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

एनएसई ने 12 जनवरी के लिए अपनी एफएंडओ प्रतिबंध सूची में बीएचईएल, डेल्टा कॉर्प और पॉलीकैब इंडिया को शामिल किया है, जबकि बंधन बैंक, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, इंडस टावर्स, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी, पीरामल एंटरप्राइजेज, पीवीआर आईनॉक्स, सेल और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को इस सूची में बरकरार रखा है। बलरामपुर चीनी मिल्स, चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज को इस सूची से हटा दिया गया है।

बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।