Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today- मंगलवार को वोलेटाइल सेशन के बाद एसएंडपी 500 में तेजी आई,जबकि नैस्डैक में गिरावट आई। निवेशक महंगाई के आंकड़ों पर नजर रखे हुए थे और शेयर वैल्यूएशन तथा अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती को सही ठहराने के लिए तिमाही नतीजों पर नजरें ऱखे हुए हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 15, 2025 पर 9:29 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : मंगलवार को एसएंडपी 500 में तेजी आई,जबकि नैस्डैक में गिरावट आई डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 221.16 अंक या 0.52% बढ़कर 42,518.28 पर पहुंच गया

Market overview : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी के 15 जनवरी को सकारात्मक रुख के साथ खुले हैं। GIFT निफ्टी तेजी के साथ कारोबार करते हुए पहले से ही कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। पिछले काराबी दिन की बात करें तो भारतीय इक्विटी इंडेक्स ने चार दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ दिया और 14 जनवरी को आईटी और एफएमसीजी को छोड़कर अधिकांश सेक्टरो में खरीदारी के बीच बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सत्र के अंत में,सेंसेक्स 169.62 अंक या 0.22 फीसदी बढ़कर 76,499.63 पर और निफ्टी 90.10 अंक या 0.39 फीसगी बढ़कर 23,176.05 पर बंद हुआ।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी में तेजी देखी जा रही है, जो दिन की सकारात्मक शुरुआत का संकेत है। निफ्टी फ्यूचर्स 23,308.50 के आसपास कारोबार कर रहा था। फिलहाल गिफ्ट निफ्टी 45 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 23,311.50 के स्तर पर दिख रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें