Stock Market news : भारतीय बाजारों के लिए आज कमजोर संकेत दिख रहे हैं। FIIs की कैश में 4300 करोड़ से ज्यादा की बिकवाली देखने को मिली है। गिफ्ट निफ्टी 150 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। एशिया में भी दबाव है। डाओ फ्यूचर्स में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है। शुक्रवार को US इंडेक्सों में हल्का दबाव देखने को मिला था। आज अमेरिकी बाजारों में छुट्टी रहेगी। उधर टैरिफ पर अनिश्चतता बढ़ने से सोना और चांदी नए शिखर पर दिख रहे हैं। करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
