Stock Market news : आज, 20 जनवरी को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुले हैं। GIFT निफ्टी हल्की बढ़त के साथ लगभग 25,605 पर ट्रेड कर रहा है। पिछले कारोबारी सत्र की बात करें तो भारतीय शेयर बाज़ार ने हफ्ते की शुरुआत धीमी गति से की, निफ्टी इंट्राडे में 25,500 से नीचे गिर गया। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण कल बड़े पैमाने पर प्रॉफिट बुकिंग हुई। ग्लोबल ट्रेड वॉर को लेकर बनी नई चिंताओं और मिले-जुले नतीजों ने सेंटिमेंट पर दबाव डाला। हालांकि, FMCG और ऑटो शेयरों में चुनिंदा खरीदारी से सपोर्ट मिला। इससे बेंचमार्क दिन के निचले स्तर से उबरने में कामयाब रहे। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 324.17 अंक या 0.39 प्रतिशत गिरकर 83,246.18 पर और निफ्टी 108.85 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 25,585.50 पर बंद हुआ।
