Get App

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने चौथे दिन भी बिकवाली जारी रखी और 3 जुलाई को 1481 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने अपनी खरीदारी बढ़ाते हुए उसी दिन 1333 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jul 04, 2025 पर 10:53 AM
Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने चौथे दिन भी बिकवाली जारी रखी और 3 जुलाई को 1481 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची।

Market Today : बाजार की चाल सपाट नजर आ रही है। फिलहाल 10 बजे के आसपास निफ्टी 3.05 अंक यानी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 25,405 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं, सेंसेक्स 8.62 अंक यानी 0.01 फीसदी की कमजोरी के साथ 83,250.08 के आसपास दिख रहा है। लगभग 1898 शेयरों में बढ़त दिख रही है। 879 शेयरों में गिरावट आई है। वही, 136 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

सेबी ने जेन स्ट्रीट ग्रुप पर रोक लगाई

शेयर मार्केट में अमेरिकी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट ग्रुप के कारोबार पर SEBI ने रोक लगा दी है। अवैध तरीके से कमाई गई 4800 करोड़ से ज्यादा की रकम जब्त करने का आदेश दिया गया है। इंडेक्स में गड़बड़ी को लेकर SEBI ने अंतरिम ऑर्डर जारी किया है।

Q1 में बजाज फाइनेंस का AUM 25% बढ़ा, Q1 में L&T FINANCE के रिटेल लोन बुक में 18 % का उछाल

पहली तिमाही में बजाज फाइनेंस का AUM 25% उछलकर 4.4 लाख करोड़ रुपए हो गया है। कंपनी के Q1 अपडेट के मुताबिक कंपनी ने 47 लाख नए ग्राहक जोड़े है। वहीं Q1 में L&T FINANCE के रिटेल लोन बुक में 18 परसेंट का उछाल आया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें