Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Market Today : विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 14 जुलाई को दूसरे दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 1614 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने छठे दिन भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 1787 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे
Stock Market : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों के बाद निवेशकों में सतर्कता की भावना बढ़ने के साथ वॉल स्ट्रीट के शेयर सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए
Market overview : भारतीय बेंचमार्क इडेक्स सेंसेक्स-निफ्टी में 15 जुलाई को सपाट खुले हैं। आज सुबह कुछ समय पहले 25,157 के आसपास कारोबार करते हुए गिफ्ट निफ्टी भी पहले से ही कुछ ऐसे ही संकेत दे रहा था। चौथे दिन की बिकवाली के बाद बेंचमार्क इंडेक्स 14 जुलाई को गिरावट के साथ बंद हुए थे। लेकिन निफ्टी 25,000 के स्तर पर बना रहा और ब्रॉडर मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ। कल आईटी शेयरों को छोड़कर सभी सेक्टरों में खरीदारी देखने को मिली थी।
निफ्टी 50 इंडेक्स ने 25,001.95 का निचला स्तर छुआ था। लेकिन आखिरी घंटों में आई खरीदारी ने इंट्राडे गिरावट की भरपाई करने में मदद की। कारोबार के अंत में निफ्टी 67.55 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 25,082.30 पर बंद हुआ। वहीं, सेंसेक्स 247.01 अंक या 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 82,253.46 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5-0.5 फीसदी की बढ़त के साथ ब्रॉडर इंडेक्सों ने बेंचमार्क इंडेक्सों से बेहतर प्रदर्शन किया।
सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो आईटी इंडेक्स में 1 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि फार्मा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, मीडिया, रियल्टी और पीएसयू बैंक में 0.5-1 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली थी।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
बाजारों के लिए मिले-जुले संकेत
भारतीय बाजारों के लिए आज मिले-जुले संकेत नजर आ रहे हैं। FIIs की कैश और वायदा दोनों में बिकवाली बढ़ी है। गिफ्ट निफ्टी फ्लैट है। एशिया भी मिलाजुला कारोबार कर रहा है। वहीं कल अमेरिकी बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। नैस्डैक रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ था।
गिफ्ट निफ्टी सपाट
गिफ्ट निफ्टी 27.50 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 25180 के आसपास सपाट कारोबार कर रहा है,जो दिन की धीमी शुरुआत का संकेत है।
अमेरिकी बाजार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों के बाद निवेशकों में सतर्कता की भावना बढ़ने के साथ वॉल स्ट्रीट के शेयर सोमवार को मामूली बढ़त के साथ बंद हुए। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 88.14 अंक या 0.20% बढ़कर 44,459.65 पर, एसएंडपी 500 8.81 अंक या 0.14% बढ़कर 6,268.56 पर और नैस्डैक कंपोजिट 54.80 अंक या 0.27% बढ़कर 20,640.33 पर पहुंच गया।
यूक्रेन जंग पर रूस को ट्रंप की चेतावनी
युक्रेन युद्ध से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूस पर नए टैरिफ लगाने की चेतावनी देते हुए कहा है कि रूस 50 दिनों में जंग रोके वरना और कड़े टैरिफ लगाएंगे। रूस से सामान खरीदने वालों पर भी एक्शन होगा।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 27 अंक यानी 0.11 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.12 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.10 फीसदी की बढ़त दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.76 फीसदी बढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंगसेंग में 0.17 फीसदी की बढ़त दिख रही है। कोस्पी में 0.11 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.92 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 14 जुलाई को दूसरे दिन भी अपनी बिकवाली जारी रखी और 1614 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने छठे दिन भी अपनी खरीदारी जारी रखी और 1787 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
अनुमान के करीब रहे HCL टेक के Q1 नतीजे
पहली तिमाही में HCL टेक के नतीजे अनुमान के करीब रहे हैं। कंपनी के मुनाफे में 10 फीसदी से ज्यादा की कमी आई है, डॉलर रेवेन्यू और मार्जिन पर भी दबाव दिखा है। लेकिन वित्त वर्ष 2026 के रेवेन्यू गाइडेंस की निचली रेंज 2 फीसदी से बढ़ाकर 3 फीसदी कर दी गई है।
टाटा टेक के नतीजे अनुमान से कमजोर
पहली तिमाही में टाटा टेक के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। मुनाफा 10 फीसदी घटकर 170 करोड़ रुपए रहा है। वहीं, कॉन्सटेंट करेंसी रेवेन्यू भी 5 फीसदी घटा है। मार्जिन पर भी दबाव दिखा है। हालांकि कंपनी ने दूसरी तिमाही में रिकवरी की उम्मीद जताई है।
जून में रिटेल महंगाई की रफ्तार घटकर 2.10% पर आई, जनवरी 2019 के निचले स्तर पर रही CPI
जून के दौरान देश में रिटेल महंगाई की रफ्तार 2.10% तक घटकर जनवरी 2019 के निचले स्तर पर पहुंच गई है। सब्जियों और दालों की कीमतों में तेज गिरावट का असर दिखा है।